CG NewsCrime NewsRaigarh Newsरायगढ़

8 अलग-अलग मामलों में 10 आरोपी गिरफ्तार : 164 लीटर महुआ शराब एवं 67 पाव देशी शराब बरामद, दो बाइक भी की गई जप्त

“ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

पूंजीपथरा पुलिस की दो बड़ी कार्रवाई में 100 लीटर महुआ शराब के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन पर जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत पिछले दो दिनों में अवैध शराब के विरुद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार कार्रवाई की गई। इस दौरान 08 प्रकरणों में कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर 164 लीटर महुआ शराब एवं 67 पाव देशी शराब जब्त की गई है। इनमें सबसे बड़ी कार्रवाई आज थाना पूंजीपथरा पुलिस द्वारा की गई, जहां दो अलग-अलग मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर 100 लीटर महुआ शराब तथा दो मोटरसाइकिलें जब्त की गईं।

पूंजीपथरा पुलिस की पहली कार्रवाई : 30 लीटर महुआ शराब जब्त*

आज 11.06.2026 को थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में उप निरीक्षक दिलीप कुमार बेहरा एवं हमराह स्टाफ द्वारा मुखबिर सूचना पर ग्राम पूंजीपथरा स्थित स्केनिया प्लांट के पीछे पूंजीपथरा मार्ग पर घेराबंदी की गई। कार्रवाई के दौरान पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13 JA 4863 में अवैध शराब परिवहन करते हुए आरोपी (1) अमीलाल राठिया पिता रामनाथ राठिया, उम्र 50 वर्ष, निवासी छर्राटांगर एवं (2) सुखसागर निषाद पिता देवानंद निषाद, उम्र 26 वर्ष, निवासी छर्राटांगर, थाना पूंजीपथरा को पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से एक-एक लीटर की प्लास्टिक पन्नी पाउच में भरी 30 लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹3,000 है, बरामद की गई।

पूंजीपथरा पुलिस की दूसरी कार्रवाई : 70 लीटर महुआ शराब बरामद

इसी दौरान स्केनिया प्लांट के पीछे पूंजीपथरा मार्ग पर ही बिना नंबर की हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल में अवैध शराब परिवहन करते हुए आरोपी (1) माधव सिंह सेठ पिता लक्ष्मण सिंह, उम्र 44 वर्ष, निवासी सराईपाली एवं (2) विदेशी यादव पिता शौंकीलाल यादव, उम्र 27 वर्ष, निवासी भैसंगढ़ी बड़गांव, थाना पूंजीपथरा को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 70 लीटर महुआ शराब जब्त की गई।

दोनों मामलों में पुलिस द्वारा कुल 100 लीटर महुआ शराब, जिसकी कीमत लगभग ₹10,000 तथा परिवहन में प्रयुक्त पल्सर एवं हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, कुल कीमत लगभग ₹1,30,000, जब्त की गई। आरोपियों के विरुद्ध थाना पूंजीपथरा में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

अन्य थाना क्षेत्रों में कार्रवाई

ऑपरेशन आघात के तहत जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में भी अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। थाना तमनार पुलिस द्वारा 15 लीटर महुआ शराब के साथ एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया गया। थाना कोतरारोड़ पुलिस द्वारा तीन अलग-अलग कार्रवाई में 20 पाव देशी शराब एवं 42 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। इसी प्रकार थाना छाल पुलिस ने एक आरोपी से 07 लीटर महुआ शराब बरामद की, जबकि थाना खरसिया पुलिस ने 47 पाव देशी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर संबंधित आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

रायगढ़ पुलिस द्वारा ऑपरेशन आघात के तहत अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश

*”अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। नशे के कारोबार को जड़ से समाप्त करने के लिए ऑपरेशन आघात के तहत सख्त वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।”*

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button