रायगढ़। विजयादशमी के अवसर पर श्री साई धाम उर्दना में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। करीब चार घंटे तक चले इस आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भोजन प्रसाद ग्रहण किया। साईं बाबा के प्रति श्रद्धा और सेवा भावना के साथ आयोजित भंडारे में फ्रेंड्स फॉरेवर समूह के सदस्यों ने व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाली और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित करने में सहयोग किया।
संस्था के अध्यक्ष शशिकांत बेरीवाल और सचिव अशोक अग्रवाल ने बताया कि फ्रेंड्स फॉरेवर समूह के युवा साथी पिछले सात-आठ वर्षों से लगातार भंडारे का आयोजन करते आ रहे हैं। समूह के सदस्य आपसी सहयोग से राशि एकत्रित कर आयोजन की व्यवस्था करते हैं। इसके साथ ही सभी सदस्य स्वयं सेवा कार्य में शामिल होकर श्रद्धालुओं को भोजन कराने में सहयोग देते हैं।
आयोजकों के अनुसार, भंडारे का उद्देश्य साईं बाबा के प्रति आस्था प्रकट करने के साथ समाज में सेवा, सहयोग और समर्पण की भावना को बढ़ावा देना है। समूह के सदस्य सामूहिक प्रयास से आयोजन को सफल बनाते हैं। इस वर्ष भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्री साई धाम पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया।
भंडारे के दौरान फ्रेंड्स फॉरेवर समूह के सदस्यों ने मिलकर आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं को संभाला। इसमें शशिकांत बेरीवाल, अभिषेक गुप्ता, जीतू अग्रवाल, सत्य बहिदार, कीर्ति सिंघानिया, विकास अग्रवाल, प्रतीक बेरीवाल, दीपक अग्रवाल, राहुल गोयल, अंकित मित्तल, अंकित गुरी, मयंक अग्रवाल, पोनी अग्रवाल, संजय अग्रवाल और सोनू महाराज सहित अन्य साथियों का सहयोग रहा।
समूह के सदस्यों के सामूहिक प्रयास से श्रद्धालुओं को भोजन प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन के माध्यम से युवाओं ने जनसेवा और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया। आयोजकों ने बताया कि यह भंडारा वर्षों से आयोजित किया जा रहा है और श्रद्धालुओं के बीच आस्था तथा सेवा से जुड़े आयोजन के रूप में अपनी पहचान बना चुका है।

