Raigarh News

ट्रैफिक उल्लंघन पर लगातार कार्यवाही जारी, 4 दिन में 76 प्रकरण और 35 हजार का जुर्माना

*ट्रैफिक उल्लंघन पर लगातार कार्यवाही जारी, 4 दिन में 76 प्रकरण और 35 हजार का जुर्माना*

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 28 मार्च 2026/ ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने वाले और सड़क किनारे अव्यवस्थित खड़े किये वाहनों, नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों पर विगत दिनों यातायात दल द्वारा लगातार ऑनलाइन मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही की गई जिसमें 22 मार्च को 16 प्रकरण 5 हजार 800₹, 24 मार्च को 23 प्रकरण 7 हजार 900₹, 25 मार्च को 19 प्रकरण 12 हजार 200₹, 26 मार्च को 18 प्रकरण 9 हजार 500₹ की चालानी कार्यवाही की गई। इन 4 दिन में 76 प्रकरण और 35 हजार 400 रूपये का जुर्माना लगाया गया। इस कार्य में यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक जितेन्द्र चन्द्रा, उप निरीक्षक समेलाल सोनवानी, प्रधान आरक्षक श्याम प्रधान, मुकेश साहू, आरक्षक अक्षय रात्रे और सनसाई तिग्गा आदि शामिल थे।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button