गिरे हुये स्ट्रीट लाइट पोल को सडक से हटवाया गया
रायगढ़। रायगढ़ चक्रधर नगर जूटमिल मंडल भाजपा कोषाध्यक्ष अनुराग मित्तल ने नेशनल हाईवे 49 पर के.आई.टी के पास सडक पर गिरे हुए स्ट्रीट लाइट पोल से किसी प्रकार की दुर्घटना होने की सम्भावनाओ को देखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग सब डिवीजन को पत्र सौंप कर इस स्थिति से अवगत कराया।
काशीराम चौक के आगे नेशनल हाईवे जो की ओडिसा की ओर जाता है उस मार्ग पर सडक के बीचों बीच बने डिवाइडर पर स्ट्रीट लाइट लगी हुई है! के.आई.टी के पास एक स्ट्रीट लाइट का पोल सडक पर गिरा हुआ था जोकि इस मार्ग पर निरंतर वाहनो ओर लोगो का आवागमन होता रहता है। राष्ट्रीय राजमार्ग सब डिवीजन के अधिकारियो ने इसे गंभीरता से लेते हुए बिना विलम्ब किये उस गिरे हुए स्ट्रीट लाइट के पोल को सडक से हटवाया। अनुराग मित्तल ने राष्ट्रीय राजमार्ग सब डिवीजन की पूरी टीम को इस त्वरित कार्यवाही पर तहेदिल से धन्यवाद दिया।

