ग्रामीणों की सेहत पर फोकस: माधोपाली आरोग्य मंदिर का निरीक्षण जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पाण्डेय ने किया निरीक्षण
ग्रामीणों की सेहत पर फोकस: माधोपाली आरोग्य मंदिर का निरीक्षण जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पाण्डेय ने किया निरीक्षण
सारंगढ़-बिलाईगढ़। विकासखंड अंतर्गत ग्राम माधोपाली स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर (शासकीय आयुर्वेद औषधालय) का निरीक्षण जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय भूषण पाण्डेय द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, दवाइयों की उपलब्धता तथा मरीजों को मिल रही सेवाओं की जानकारी ली।
इस दौरान श्री पाण्डेय ने अस्पताल परिसर का अवलोकन कर स्वास्थ्य कर्मचारियों से चर्चा की और ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं सहज रूप से मिल रही हैं, जिससे लोगों को काफी राहत मिल रही है।
निरीक्षण के दौरान उपस्थित हॉस्पिटल में डॉ राजीव सेन एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
