CG NewsPolitical NewsRaigarh Newsरायगढ़

Raigarh News : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव का ‘जनजातीय गौरव दिवस’ एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सभा को सफल बनाने का आह्वान 

रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने आगामी 15 नवम्बर को भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती के अवसर पर धरमजयगढ़ में आयोजित होने वाले ‘जनजातीय गौरव दिवस’ कार्यक्रम और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रवास व विशाल जनसभा को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का आह्वान किया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि जनजातीय समाज का गौरवशाली इतिहास, संस्कृति और देश की स्वतंत्रता व विकास में उनका योगदान अतुलनीय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार जनजातीय समाज के उत्थान, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

श्री देव ने प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में धरमजयगढ़ पहुँचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य स्वागत करें और इस गौरवशाली आयोजन को सफल बनाएं।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button