CG NewsPolitical NewsRaigarh Newsरायगढ़

भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति इरानी ने किया धरमजयगढ़ में सभा स्थल का निरीक्षण, जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में आएंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष 

धरमजयगढ़। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी स्मृति इरानी ने रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में आगामी 15 नवम्बर को होने जा रहे जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम के लिए सभास्थल का आज निरीक्षण किया। 15 नवम्बर को धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शामिल होंगे।

इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय मंत्री एवं प्रदेश सह प्रभारी सिद्धार्थ शम्भू, मंत्री रामविचार नेताम, केदार कश्यप, ओपी चौधरी, प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, सांसद राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, महापौर जीवर्धन चौहान, संभाग प्रभारी रामू रोहरा, जिला प्रभारी प्रशांत ठाकुर, जिला अध्यक्ष रायगढ़ अरुण धर दीवान, कोरबा जशपुर, सरगुजा जिले सहित अन्य जिलों के विधायकगण, जिला भाजपा अध्यक्ष एवं जिला भाजपा के प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान 

भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी श्रीमती इरानी ने बुधवार को कार्यक्रम स्थल पर मंच व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा एवं यातायात व्यवस्था सहित सभी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। श्रीमती इरानी ने उपस्थित अधिकारियों एवं पार्टी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जनजातीय गौरव दिवस समारोह को भव्य, ऐतिहासिक एवं सुव्यवस्थित रूप से आयोजित किया जाए, ताकि दूर-दराज से आने वाले जनजातीय भाई-बहनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी श्रीमती ईरानी ने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस केवल एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह हमारे जनजातीय महापुरुषों, विशेषकर भगवान बिरसा मुण्डा के त्याग, बलिदान एवं गौरवशाली इतिहास को स्मरण करने का पर्व है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। श्रीमती इरानी ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्यक्रम की सफलता में जुट जाएँ।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button