Raigarh News : धरमजयगढ़ में भाजयुमो की अहम बैठक, बिरसा मुंडा जयंती पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आगमन को लेकर तैयारी पर चर्चा

धरमजयगढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा का जोश आज धरमजयगढ़ में देखने लायक था। प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकहरिया की उपस्थिति में आयोजित जिला स्तरीय बैठक में युवा मोर्चा के सभी बड़े चेहरे एक मंच पर नजर आए। बैठक की शुरुआत भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। धरमजयगढ़ मंडल अध्यक्ष समय अग्रवाल और उनकी पूरी टीम ने प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकहरिया के हाथों माल्यार्पण कराया।
आगामी 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस है। स्वतंत्रता सेनानी, लोकनायक भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर धरमजयगढ़ में भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस दिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी का धरमजयगढ़ प्रवास प्रस्तावित है। इसी कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए आज की बैठक में विस्तार से चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकहरिया जी ने कहा यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं है, यह हमारे जनजातीय गौरव, हमारी संस्कृति और बिरसा मुंडा जी के बलिदान को याद करने का दिन है।

जिला भाजयुमो अध्यक्ष सुमीत शर्मा ने कहा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती युवाओं को संकल्प बद्ध करने का दिन है। बैठक में हर मंडल अध्यक्ष और महामंत्री को जिम्मेदारी सौंपी गई। बूथ स्तर तक युवाओं को जोड़ने, स्वागत की व्यवस्था, मंच, रैली और जनसंपर्क को लेकर रूपरेखा तय की गई।
बैठक में जिला प्रभारी अभिषेक मिश्रा, सरगुजा जिला अध्यक्ष निशांत, कोरबा जिला अध्यक्ष वैभव शर्मा, पितेश बेहरा, शशांक पांडे, महामंत्री उमाशंकर शर्मा, त्रिलोचन राठिया के साथ जिला उपाध्यक्ष शशि पटेल, प्रशांत सिंह, रविन्द्र गबेल, उजागर चौहान, जिला मंत्री हरदीप शेरगिल, कैलाश यादव, कृष्णा यादव, ओंकार तिवारी, रजत गुप्ता, किशन दास, कोषाध्यक्ष प्रतीक अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष पार्षद अजय मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी दीपक पटनायक, खिलेश डनसेना, शेखर नायक, मनीष राठिया, श्रुति सिंह, रोहन सरकार, सुकलाल डनसेना, घनश्याम सिदार सहित सभी मंडल अध्यक्ष और महामंत्री उपस्थित रहे।बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संकल्प लिया – 15 नवंबर का आयोजन धरमजयगढ़ के इतिहास में सबसे भव्य और ऐतिहासिक होगा।
