spot_img

Latest Posts

अग्रसेन जयंती में ‘डांस पे चांस’ और ‘फैशन गाला’ ने बिखेरे ग्लैमर के रंग

रायगढ़। महाराजा श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव 2026 के अंतर्गत 10 अक्टूबर को स्थानीय ऑडिटोरियम में ‘डांस पे चांस’ और ‘द फैशन गाला’ का भव्य आयोजन किया गया। दोनों कार्यक्रमों में बच्चों, युवाओं और दंपतियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेकर नृत्य, फैशन और रैंप वॉक के जरिए अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। आकर्षक मंच सज्जा, शानदार प्रस्तुतियों और बेहतर आयोजन व्यवस्था के बीच हुए इन कार्यक्रमों को दर्शकों की सराहना मिली।

‘डांस पे चांस’ प्रतियोगिता में सोलो, ड्यूट और ग्रुप श्रेणियों के प्रतिभागियों ने अपनी नृत्य प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया। बच्चों के ऊर्जावान प्रदर्शन और आत्मविश्वास से भरे डांस मूव्स ने ऑडिटोरियम में उत्साह का माहौल बना दिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध कराना था।

सोलो श्रेणी में अस्विका मोदी ने प्रथम, मायरा गोयल ने द्वितीय और अनिका अग्रवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ड्यूट श्रेणी में अन्विका एवं वानिशा की जोड़ी प्रथम तथा अवनिका एवं जियाना की जोड़ी द्वितीय रही। ग्रुप श्रेणी में ‘मारवाड़ी छोरियां’ ने प्रथम और ‘धरम वर्सेस अधर्म’ ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिता के संचालन और व्यवस्थाओं में प्रभारी सचिता गुप्ता, पूजा रतेरिया, आयशा अग्रवाल, पूजा चंद्रपुरिया, प्रिया चंद्रपुरिया एवं स्वाति बेरीवाल ने भूमिका निभाई। निर्णायक मंडल में कशिश अग्रवाल, दीपा अग्रवाल, प्रतीक्षा अग्रवाल, रेणु मित्तल, विनिता बडालिया, शिवानी बंसल, श्रुति गोयल, अलका अग्रवाल, पलक अग्रवाल एवं शिवांगी पालीवाल शामिल रहीं।

रात्रि में आयोजित ‘द फैशन गाला’ ने महोत्सव में फैशन और ग्लैमर का रंग जोड़ा। ‘वॉक, एक्सप्रेस, इंस्पायर’ थीम पर आधारित इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने आकर्षक परिधानों और आत्मविश्वास से भरे रैंप वॉक के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। जेन ज़ी, मिलेनियल्स और पुरुष वर्ग की प्रस्तुतियों में परंपरा और आधुनिक फैशन का संगम देखने को मिला।

मिलेनियल्स महिला वर्ग में उमा अग्रवाल विजेता और डॉ. रुचि अग्रवाल उपविजेता रहीं। पुरुष वर्ग में आदर्श अग्रवाल विजेता तथा आयुष अग्रवाल उपविजेता बने। जेन ज़ी महिला वर्ग में अपूर्वा अग्रवाल ने विजेता और आस्था गुप्ता ने उपविजेता का स्थान प्राप्त किया।

फैशन गाला के निर्णायक मंडल में राकेश अग्रवाल (ए.आर. ग्रुप), सुशील रामदास अग्रवाल, यश जिंदल, डॉ. अहर्निश अग्रवाल, चाहत अग्रवाल (एन.आर.), विशाखा अग्रवाल (रेशम बुटीक), आयुषी गुप्ता, कविता आर्य, आशीष अग्रवाल (होंडा) एवं विकास अग्रवाल शामिल रहे। निर्णायकों ने प्रतिभागियों के व्यक्तित्व, आत्मविश्वास, प्रस्तुति और रैंप वॉक के आधार पर मूल्यांकन किया।

फैशन गाला की प्रभारी एवं एंकर टीम में आर्किटेक्ट श्रेहा मित्तल, अनमोल बेरीवाल, रूपा सिंह रतेरिया एवं अलीशा सवाडिया शामिल रहीं। टीम ने तैयारियों, समन्वय, व्यवस्थाओं और मंच संचालन में योगदान दिया।

महोत्सव के इन आयोजनों ने समाज के बच्चों और युवाओं को अपनी कला प्रदर्शित करने का अवसर दिया। नृत्य और फैशन की प्रस्तुतियों के साथ दोनों कार्यक्रमों ने महाराजा श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव की रौनक बढ़ाई और प्रतिभागियों को मंच पर अपनी प्रतिभा तथा रचनात्मकता दिखाने का अवसर प्रदान किया।

Latest Posts

spot_img

Don't Miss