spot_img

Latest Posts

आजाद चौक में केशरवानी समाज ने किया अग्रवाल समाज की स्वागत यात्रा का भव्य अभिनंदन सेवा, सद्भाव और सामाजिक एकता की मिसाल बना स्वागत समारोह

आजाद चौक में केशरवानी समाज ने किया अग्रवाल समाज की स्वागत यात्रा का भव्य अभिनंदन

सेवा, सद्भाव और सामाजिक एकता की मिसाल बना स्वागत समारोह

सारंगढ़। अग्रवाल समाज द्वारा आयोजित अग्रसेन जयंती के अवसर पर निकाली गई भव्य स्वागत यात्रा का केशरवानी समाज, सारंगढ़ द्वारा आजाद चौक में आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर दोनों समाजों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आपसी प्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकता का परिचय दिया।

कार्यक्रम में केशरवानी सेवा समिति के अध्यक्ष निखिल कुमार बानी, केशरवानी महिला समिति की अध्यक्ष तथा केशरवानी तरुण समिति के अध्यक्ष – महामंत्री सहित समाज संरक्षक, सलाहकार व प्रदेश के उपाध्यक्ष प्रदेश के और सदस्य व अन्य उपस्थित रहे। स्वागत यात्रा के दौरान केशरवानी समाज की ओर से जलपान की व्यवस्था भी की गई, जिससे यात्रा में शामिल लोगों का आत्मीय स्वागत-सत्कार किया गया।

इस अवसर पर केशरवानी सेवा समिति के अध्यक्ष निखिल कुमार बानी ने अग्रवाल समाज के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल सचिव दिनेश का शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया। इसके पश्चात महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक दर्शन एवं नमन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान अग्रवाल समाज के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने भी केशरवानी सेवा समिति के अध्यक्ष निखिल कुमार बानी का शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया तथा इस आत्मीय स्वागत और सहयोग के लिए केशरवानी समाज के प्रति आभार व्यक्त किया। अग्रवाल समाज की ओर से केशरवानी समाज को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए इस सामाजिक सद्भावपूर्ण पहल की सराहना की गई।

यह आयोजन दोनों समाजों के बीच पारस्परिक सम्मान, सहयोग और भाईचारे का प्रतीक बना। केशरवानी समाज द्वारा किए गए भव्य स्वागत एवं जलपान व्यवस्था ने सामाजिक समरसता और अतिथि सत्कार की परंपरा को एक नई पहचान दी।

Latest Posts

spot_img

Don't Miss