CG NewsRaigarh Newsरायगढ़

Raigarh News : मनोनीत पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी

रायगढ़।  नगर निगम रायगढ़ के सभाकक्ष में मनोनीत पार्षदों का आज शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने नामनिर्दिष्ट पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Raigarh News, raigarh nagar nigam, manonit parshad, sapath grahan me shamil hue op choudhary, collecter ne dilai pad avm gopniyta ki sapath,

इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने सभी मनोनीत पार्षदों को उज्ज्वल, सफल एवं जनहित के कार्यों के लिए समर्पित कार्यकाल की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नगर विकास एवं जनसेवा में पार्षदों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

Raigarh News, raigarh nagar nigam, manonit parshad, sapath grahan me shamil hue op choudhary, collecter ne dilai pad avm gopniyta ki sapath,

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नामनिर्दिष्ट पार्षद नगर निगम क्षेत्र के समग्र विकास तथा नागरिकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। समारोह में रायगढ़ लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति  डिग्री लाल साहू, अरुणधर दीवान सहित जनप्रतिनिधिगण एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Raigarh News, raigarh nagar nigam, manonit parshad, sapath grahan me shamil hue op choudhary, collecter ne dilai pad avm gopniyta ki sapath,

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button