Raigarh News

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने पर स्वास्थ्य अभियान चलाया गया

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने पर स्वास्थ्य अभियान चलाया गया
सारंगढ/भटगांव – मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पुष्पेंद्र वैष्णव के निर्देशन एवं आर सी एच नोडल डॉ शशि कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने पर स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम किया गया। जिसमें सभी गर्भवती महिलाओं का सम्मान पूर्वक निःशुल्क इलाज, गोद भराई रस्म, बच्चों की जन्म की तैयारी एवं गर्भावस्था में होने वाली उच्च जोखिम विषय पर चर्चा परिचर्चा एवं मदर पिकनिक का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान योजना का मुख्य उदेस्य गर्भवती महिलाओं को प्रसव पूर्व गुणवत्तापूर्ण और निःशुल्क स्वास्थ्य जांच प्रदान करना है।ताकि गर्भावस्था के दौरान किसी भी जोखिम की समय पर पहचान की जा सके। इसका मुख्य लक्ष्य गर्भावस्था की दूसरी और तीसरी तिमाही में पहुंच चुकी महिलाओं को व्यापक सुविधाएं देना है।
इस आयोजन में समस्त हॉस्पिटल के अधिकारी एवं कर्मचारियों का पूरा योगदान रहा जिसमें अस्पताल प्रशासन की तरफ से पूरे अस्पताल को बैलून गुब्बारा से सजाया गया था रंगोली बनाई गई थी एवं गर्भवती महिलाओं का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button