इजराइल में होम केयरगिवर नर्सिंग जॉब के इच्छुकों से 29 मई तक आवेदन आमंत्रित*इजराइल जाने के इच्छुक के लिए सुनहरा अवसर*
*इजराइल में होम केयरगिवर नर्सिंग जॉब के इच्छुकों से 29 मई तक आवेदन आमंत्रित*इजराइल जाने के इच्छुक के लिए सुनहरा अवसर*
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 28 मई 2026/भारत सरकार और इजराइल सरकार के बीच हुए समझौते के तहत इजराइल में होम केयरगिवर के 3500 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है। जिले के इच्छुक महिला-पुरुष अभ्यर्थी इसके लिए कलेक्ट्रेट सारंगढ़ में कार्यालय सहायक लीलाधर अजगल्ले के पास 29 मई तक आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
होम केयरगिवर अंतर्गत बुजुर्गों की देखभाल, दैनिक कार्य में मदद करना है। इसमें योग्यता, 10वीं पास, एएनएम, जीएनएम, नर्सिंग कोर्स/ सहायक, केयरगिवर ट्रेनिंग सर्टिफिकेट, तकनीशियन आदि डिप्लोमा उत्तीर्ण हो। आयु सीमा 25 से 45 वर्ष हो। अंग्रेजी का बेसिक जानकारी हो। वेतन लगभग 2 लाख रुपए प्रतिमाह की सम्भावना है। छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास निगम की आधिकारिक ईमेल cssda.cg@gov.in में संपर्क करें।
