Home रायगढ़ सेवा पखवाड़ा को लेकर हुई भाजपा सारंगढ़ मंडल में कार्यशाला

सेवा पखवाड़ा को लेकर हुई भाजपा सारंगढ़ मंडल में कार्यशाला

by P. R. Rajak Chief Editor
0 comment

भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय महाभियान सेवा पखवाड़ा को लेकर पार्टी में तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई है
प्रदेश व जिला स्तरीय कार्यशाला के बाद आज सारंगढ़ मंडल में मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम भारत माता के छायाचित्र पर पुष्पमाला अर्पित किया गया तत्पश्चात मंडल पदाधिकारियों ने आगंतुक अतिथि गणों का स्वागत सम्मान करते हुए कार्यशाला की शुरुआत की
अपने स्वागत उद्बोधन में मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश बानी ने सभी कार्यकर्ताओं व अतिथियों का अभिनंदन करते हुए आज के कार्यशाला का उद्देश्य उसके विषयों के संबंध में जानकारी दी
सेवा पखवाड़ा को अपना कर्तव्य समझ सभी देशवासी इससे जुड़े:- दीनानाथ खुंटे
सेवा पखवाड़ा हेतु जिला मुख्यालय मंडल के प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष दीनानाथ खुंटे ने अपने संबोधन में इस अभियान को केवल पार्टी का नहीं बल्कि पूरे देशवासियों का महाभियान बताते हुए सभी नागरिकों से इसमें भाग लेने का निवेदन किया वहीं सह प्रभारी कोषाध्यक्ष निखिल बानी ने आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी, वरिष्ठ नेता अरुण गुड्डू यादव ने भी संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं को इस आयोजन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने का आग्रह किया
आज इस कार्यशाला में जिला व मंडल स्तरीय प्रस्तावित रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, बौद्धिक कार्यक्रमों, खेलकूद प्रतियोगिता तथा राष्ट्रवाद पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक, सामाजिक सार्वजनिक आयोजनों के लिए प्रभारी नियुक्त कर कार्य विभाजन व कार्यों की रुपरेखा तैयार की गई
सारंगढ़ मंडल के उक्त कार्यशाला में जिला उपाध्यक्ष दीनानाथ खुंटे भाजपा नेता कुलकित चंद्रा अरुण गुड्डू यादव वरिष्ठ पार्षद सत्येन्द्र बरगाह जिला कोषाध्यक्ष निखिल बानी मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश बानी वीरेन्द्र निराला अवधेश ठेठवार राजा गुप्ता राजेश जायसवाल संगीत ठाकुर विश्वनाथ बहिदार जसविंदर छाबड़ा अनुपमा केशरवानी प्रकाश अग्रवाल अजय देवांगन किशन गुप्ता आकाश ठाकुर सोहन सारथी निराकार ईजारदार गोविन्द देवांगन दिलीप साहू संजय सोरेन अमित सारथी लोकेश साहू रामगुलाल अमित यादव सुनील रावत कृष्णा श्रीवास सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Comment