वीर शहीदों का बलिदान भारत की आत्मा:देश के नव निर्माण में “जेन जी’ सकारात्मक भूमिका सुनिश्चित करें संजय पाण्डेय
===========================
सारंगढ़=सेवा संकल्प अभियान के अंतिम दिवस आज शासकीय लोचन प्रसाद महाविद्यालय सारंगढ़ में आयोजित वीर गाथा और सैन्य सम्मान समारोह
में देश के वीर अमर शहीदों ,सेवानिवृत्त फौजी भाइयों पुलिस जवानों को उनके उल्लेखनीय योगदानों के लिए भावभीनी श्रद्धांजलि और भावपूर्ण नमन किया गया।इस विशेष अवसर पर मुख्य आतिथ्य के रूप जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय उपस्थित रहे।कार्यक्रम में देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले वीर जवानों ,पूर्व सैनिकों और राष्ट्र रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों की अद्वितीय योगदान को याद कर उन्हें नमन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने अपने समसामयिक और ओजस्वी उद्बोधन से उपस्थित युवाओं मे राष्ट्र प्रेम की नई अलख जगाई।
जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में अमर शहीदों को नमन और सैन्य बलों का आभार जताते हुए कहा कि आज हम जिस आजाद और सुरक्षित वातावरण में सांस ले रहे है वह देश के उन वीर जवानों की बदौलत है जो माइनस डिग्री तापमान से लेकर तपती रेगिस्तान तक की सीमा पर मुस्तैद रहकर अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हैं। हमारी आने वाली पीढ़ियों को यह कभी नहीं भूलना चाहिए कि हमारी आज की शांति उन वीरों की कल की त्याग और बलिदान की नींव पर टिकी हैं। उन्होंने सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के उन वीर माटी पुत्रों के योगदान को विशेष रूप से रेखांकित किया,जिन्होंने अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी।उनके परिवारों के परिजनों को भी नमन किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने देश के भावी पीढ़ी जेन जी को राष्ट्र के समग्र विकास में सकारात्मक बदलाव लाने भूमिका सुनिश्चित करने हेतु आग्रह करते हुए कहा कि हमारी नई पीढ़ी जेन जी के पास नई नई तकनीक,नवाचार और असीमित ऊर्जा का भंडार है।उन्होंने विकसित भारत के सपनों और संकल्पों को साकार करने में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए आह्वान किया।जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने युवा पीढ़ी से आग्रह किया कि वे नकारात्मक सोच और विचार को त्याग कर विकसित भारत के अपनी तमाम ऊर्जा को देश के नाम समर्पित करें। उन्होंने कहा कि युवा पीढी अनुशासन, समयबद्धता समर्पण और देश भक्ति और कठिन परिश्रम को अपना मार्गदर्शन बनाए और किसी भी परिस्थितियों में राष्ट्र के मान सम्मान को सर्वोपरि रखे। आज के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय,जिला पुलिस कप्तान सुनील शर्मा,जिला पंचायत के सीईओ ऋषिकेश तिवारी, सेवानिवृत्त सैनिकगण,पुलिस के अन्य अधिकारी प्राचार्य डॉ लोकेश्वर पटेल, प्राध्यापकगण और भारी संख्या में एनसीसी और विद्यार्थी उपस्थित रहें।

