spot_img

Latest Posts

केडार जलाशय की क्षतिग्रस्त नहर की शीघ्र मरम्मत कराए जाने की ग्रामीणों की मांग पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय के पत्र पर कलेक्टर ने तत्काल लिया एक्शन

केडार जलाशय की क्षतिग्रस्त नहर की शीघ्र मरम्मत कराए जाने की ग्रामीणों की मांग पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय के पत्र पर कलेक्टर ने तत्काल लिया एक्शन

 

सारंगढ़ ग्रामीणों ने केडार जलाशय से संबंधित नहर एक स्थान पर क्षतिग्रस्त होकर फूटने की जानकारी  जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पाण्डेय को दिया गया था जिसके कारण क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। उक्त नहर से क्षेत्र के अनेक किसान अपनी कृषि भूमि की सिंचाई के लिए निर्भर हैं।। नहर के क्षतिग्रस्त होने के कारण क्षेत्र के ग्रामीण एवं किसान स्वयं मिट्टी आदि से अस्थायी रूप से बाँध बनाकर पानी को रोकने तथा सिंचाई व्यवस्था को बनाए रखने का प्रयास कर रहे हैं। ग्रामीणों द्वारा इस समस्या की जानकारी सिंचाई विभाग को भी दी जा चुकी है। साथ ही, क्षेत्र के किसानों एवं ग्रामीणों ने मुझसे आग्रह किया है कि इस समस्या के शीघ्र निराकरण हेतु संबंधित विभाग का ध्यान आकृष्ट कराया जाए।इसके सम्बंध में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पाण्डेय द्वारा कलेक्टर को पत्र में आग्रहपूर्वक निवेदन किया था कि कृषकों के हित एवं सिंचाई व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए संबंधित सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित कर केडार जलाशय की क्षतिग्रस्त नहर का आवश्यक निरीक्षण एवं शीघ्र स्थायी मरम्मत कार्य करवाने की कृपा करें, ताकि किसानों को आगामी फसल के लिए पर्याप्त एवं सुचारु सिंचाई सुविधा प्राप्त हो सके, इसके बाद कलेक्टर ने तत्काल जल संसाधन विभाग को उक्त मामले के निराकरण के निर्देश दिए थे जिस पर जल संसाधन विभाग द्वारा स्थल निरीक्षण कर आगे की कार्यवाही किया गया।

 

Latest Posts

spot_img

Don't Miss