Home रायगढ़ सारंगढ़ में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा, प्रभारी मंत्री सहित प्रदेश पदाधिकारियों ने किया नेतृत्व

सारंगढ़ में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा, प्रभारी मंत्री सहित प्रदेश पदाधिकारियों ने किया नेतृत्व

by P. R. Rajak Chief Editor
0 comment

भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा तथा सभी मंडलों में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही हैं इसी कड़ी में जिला भाजपा के तत्वाधान में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के सारंगढ़ नगर आगमन के अवसर पर जिला मुख्यालय सारंगढ़ मंडल में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा की अगवानी जिला के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी अनुराग सिंहदेव प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल सिन्हा प्रदेश कोषाध्यक्ष नंदन जैन जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने किया, इस अवसर पर विशाल जनसमूह देशभक्ति गीतों के धुन के साथ भारत माता के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे यात्रा के आगे आगे पारंपरिक कर्मा नाच व ढोल नगाड़े बजाते नर्तक दल चल रहा था वहीं यात्रा मार्ग के दोनों ओर से आम जनता द्वारा राष्ट्रीय ध्वज लिए लोगों के ऊपर पुष्प वर्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया गया इस भव्य तिरंगा यात्रा में पूर्व विधायक गण शमशेर सिंह जवाहर नायक केराबाई मनहर कामदा जोल्हे पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष जालान सारंगढ़ मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश बानी तिरंगा यात्रा के प्रभारी दिनेश लाल जांगड़े मनोहर पटेल बैजन्ती लहरे जसविंदर छाबड़ा तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी जिला पदाधिकारी सभी मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारी व जिला पंचायत सदस्य जनपद सदस्य पार्षद गण सरपंच गण सभी जनप्रतिनिधि युवा मोर्चा महिला मोर्चा सभी प्रकोष्ठों के सैंकड़ों कार्यकर्ता एवं आम नागरिक उपस्थित रहें

Related Articles

Leave a Comment