spot_img

Latest Posts

गांधी जयंती पर एसईसीएल रायगढ़ क्षेत्र में ‘स्पेशल कैंपेन 4.0’ शुरू

रायगढ़। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) रायगढ़ क्षेत्र में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर ‘स्पेशल कैंपेन 4.0’ का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर 17 सितंबर से चल रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ (SHS) अभियान का औपचारिक समापन भी हुआ। कार्यक्रम में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और कार्यस्थल की साफ-सफाई को लेकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

2 अक्टूबर को वसुधा विहार आवासीय परिसर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर क्षेत्रीय महाप्रबंधक मनोज कुमार सहित अधिकारियों और कर्मचारियों ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम के दौरान सहायक प्रबंधक (सामुदायिक विकास) डॉ. गजानंद ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े के दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा प्रस्तुत की। उन्होंने अभियान के तहत किए गए स्वच्छता संबंधी कार्यों और गतिविधियों की जानकारी दी।

इसके बाद उन्होंने 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलने वाले ‘स्पेशल कैंपेन 4.0’ के उद्देश्यों और निर्धारित कार्ययोजना की जानकारी दी। उन्होंने प्रशासनिक सुधार और कार्यस्थल पर स्वच्छता को अभियान के प्रमुख उद्देश्यों के रूप में बताया तथा कार्यक्रम के माध्यम से जन-जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय महाप्रबंधक मनोज कुमार ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इसके बाद उन्होंने ‘स्वच्छता सेल्फी’ लेकर ‘स्पेशल कैंपेन 4.0’ का आधिकारिक शुभारंभ किया।

‘स्पेशल कैंपेन 4.0’ के तहत 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक प्रशासनिक सुधार और कार्यस्थल की स्वच्छता से संबंधित गतिविधियां संचालित की जाएंगी। अभियान के माध्यम से कार्यालय एवं कार्यस्थल के वातावरण को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखने के साथ स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।

कार्यक्रम में एसईसीएल रायगढ़ क्षेत्र के अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। सभी ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी निरंतर प्रतिबद्धता जताई। गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता को दैनिक कार्यप्रणाली का हिस्सा बनाने और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया।

Latest Posts

spot_img

Don't Miss