spot_img

Latest Posts

स्काई अलॉयज ने कनमुरा में लगाया स्वास्थ्य शिविर, 183 से अधिक लोगों की हुई जांच

रायगढ़ जिले के खरसिया क्षेत्र के कनमुरा गांव में स्काई अलॉयज एंड पावर लिमिटेड की ओर से कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। 18 अक्टूबर 2026 को आयोजित शिविर में 183 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई। इस दौरान 30 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच की गई। चिकित्सकों ने जांच के बाद मरीजों को आवश्यक परामर्श भी दिया।

कंपनी के प्रबंध निदेशक विकास अग्रवाल के मार्गदर्शन में कर्मचारियों और आसपास के ग्रामीणों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर ऐसे शिविर आयोजित किए जाते हैं। कंपनी का उद्देश्य ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक करना है।

शिविर में कारखाने के चिकित्सक डॉ. टी.एल. पटेल और डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने सेवाएं दीं। उन्होंने लोगों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया। साथ ही नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करने के प्रति जागरूक किया।

यह शिविर मानव संसाधन (एचआर) प्रमुख दिग्विजय पटेल के नेतृत्व में आयोजित किया गया। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को प्राथमिक स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराने और संभावित बीमारियों की समय रहते पहचान के महत्व पर जोर दिया गया।

स्काई अलॉयज एंड पावर लिमिटेड की ओर से कर्मचारियों और आसपास के ग्रामीण समुदाय के स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए सीएसआर गतिविधियों के तहत प्रयास किए जा रहे हैं। कंपनी का कहना है कि स्वस्थ नागरिक और जागरूक समाज बेहतर भविष्य की नींव हैं।

Latest Posts

spot_img

Don't Miss