Home रायगढ़ सारंगढ की बेटी पलक देवागंन ने चक्रधर समारोह में शिव वंदना की दिया उत्तम प्रस्तुति

सारंगढ की बेटी पलक देवागंन ने चक्रधर समारोह में शिव वंदना की दिया उत्तम प्रस्तुति

by P. R. Rajak Chief Editor
0 comment

सारंगढ की बेटी पलक देवागंन ने चक्रधर समारोह में शिव वंदना की दिया उत्तम प्रस्तुति
39वां चक्रधर समारोह 2024 में अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों के साथ स्थानीय कलाकारों को भी अवसर प्रदान किया गया है। इस वर्ष सारंगढ़ के 03 प्रतिभाओं को नृत्य कार्यक्रम प्रस्तुत करने का मौका दिया गया है। इसी कड़ी में सारंगढ़ की बिटिया कु. पलक देवांगन द्वारा शिव वंदना के साथ थाट, आमद, चक्करदार तोड़ा, तिहाई और चतुरंग सहित कत्थक नृत्य पर आधारित गीतों पर कत्थक नृत्य की मनमोहक और सुंदर प्रस्तुती देकर अपने शहर, परिवार और समाज का नाम गौरवान्वित की है। कत्थक नृत्यांगना कु. पलक देवांगन सारंगढ़ अपने गुरू डॉ. प्रज्ञा सिंह सारंगढ़ के सान्निध्य एवं मार्गदर्शन में कत्थक नृत्य की बारीकियां सीख रही है। विभिन्न कत्यक फेस्टिवल कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं में एकल एवं समूह नृत्य में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रस्तुति हेतु सम्मानित हो चुकी है। जिसमें इंटरनेशनल लेवल में नृत्य धरोहर फेस्टिवल प्रोग्राम रायपुर (जनवरी 2024) में नृत्य विभूषण अवार्ड से सम्मानित तथा 04 नेशनल लेवल का फेस्टिवल प्रोग्राम प्रज्ञोत्सव (प्रतियोगिता) भिलाई अगस्त 2023, नृत्य धरोहर फेस्टिवल प्रोग्राम रायपुर (जनवरी 2024) में नृत्य विभूषण अवार्ड, कत्थक दिवस काहे बृजश्याम बिलासपुर जनवरी 2024, नाद मंजरी प्रतियोगिता बिलासपुर में प्रथम एवं द्वितीय स्थान से सम्मानित हुई है। इसके अतिरिक्त समूह कत्थक में प्रज्ञोत्सव (प्रतियोगिता) भिलाई अगस्त 2023 एवं नृत्य धरोहर फेस्टिवल प्रोग्राम रायपुर (जनवरी 2024) में भी प्रथम स्थान प्राप्त कर चुकी है। माह अगस्त 2024 में नाद मंजरी 2024 कार्यक्रम में नृत्य गुरू प‌द्मश्री पंडित रामलाल बरेठ के करकमलों से कला अम्भिरा अवार्ड से सम्मानित है।
39वें चक्रधर समारोह 2024 में कार्यक्रम प्रस्तुती हेतु अवसर को आशीर्वाद मानते हुए कलाकर चयन समिति प्रशासन और आयोजन समिति का धन्यवाद और आभार व्यक्त करते हुए इस विधा में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचने की परिकल्पना के साथ आगे बढ़ना चाहती है। पिता  प्रीतम कुमार देवांगन नगरपालिका सारंगढ़ में कार्यरत कर्मचारी है तथा माता श्रीमती मंजूला देवांगन गृहणी है। वर्तमान में पलक देवांगन मोना माडर्न स्कूल सारंगढ़ में कक्षा बारहवी की छात्रा है। अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने गुरू डॉ. प्रज्ञा सिंह और अपने परिवार को देती है। सारंगढ़ में कला और संगीत विद्यालय की कमी होने के कारण सारंगढ़ के प्रतिभाओं को उचित प्रशिक्षण और सही मार्गदर्शन नहीं मिल पा रहा है। इस दिशा में काम करने की आवश्यकता है ताकि और प्रतिभाओं को भी अवसर और मंच प्राप्त हो सके ।39वां चक्रधर समारोह 2024 में अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों के साथ स्थानीय कलाकारों को भी अवसर प्रदान किया गया है। इस वर्ष सारंगढ़ के 03 प्रतिभाओं को नृत्य कार्यक्रम प्रस्तुत करने का मौका दिया गया है। इसी कड़ी में सारंगढ़ की बिटिया कु. पलक देवांगन द्वारा शिव वंदना के साथ थाट, आमद, चक्करदार तोड़ा, तिहाई और चतुरंग सहित कत्थक नृत्य पर आधारित गीतों पर कत्थक नृत्य की मनमोहक और सुंदर प्रस्तुती देकर अपने शहर, परिवार और समाज का नाम गौरवान्वित की है। कत्थक नृत्यांगना कु. पलक देवांगन सारंगढ़ अपने गुरू डॉ. प्रज्ञा सिंह सारंगढ़ के सान्निध्य एवं मार्गदर्शन में कत्थक नृत्य की बारीकियां सीख रही है। विभिन्न कत्यक फेस्टिवल कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं में एकल एवं समूह नृत्य में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रस्तुति हेतु सम्मानित हो चुकी है। जिसमें इंटरनेशनल लेवल में नृत्य धरोहर फेस्टिवल प्रोग्राम रायपुर (जनवरी 2024) में नृत्य विभूषण अवार्ड से सम्मानित तथा 04 नेशनल लेवल का फेस्टिवल प्रोग्राम प्रज्ञोत्सव (प्रतियोगिता) भिलाई अगस्त 2023, नृत्य धरोहर फेस्टिवल प्रोग्राम रायपुर (जनवरी 2024) में नृत्य विभूषण अवार्ड, कत्थक दिवस काहे बृजश्याम बिलासपुर जनवरी 2024, नाद मंजरी प्रतियोगिता बिलासपुर में प्रथम एवं द्वितीय स्थान से सम्मानित हुई है। इसके अतिरिक्त समूह कत्थक में प्रज्ञोत्सव (प्रतियोगिता) भिलाई अगस्त 2023 एवं नृत्य धरोहर फेस्टिवल प्रोग्राम रायपुर (जनवरी 2024) में भी प्रथम स्थान प्राप्त कर चुकी है। माह अगस्त 2024 में नाद मंजरी 2024 कार्यक्रम में नृत्य गुरू प‌द्मश्री पंडित रामलाल बरेठ के करकमलों से कला अम्भिरा अवार्ड से सम्मानित है।

39वें चक्रधर समारोह 2024 में कार्यक्रम प्रस्तुती हेतु अवसर को आशीर्वाद मानते हुए कलाकर चयन समिति प्रशासन और आयोजन समिति का धन्यवाद और आभार व्यक्त करते हुए इस विधा में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचने की परिकल्पना के साथ आगे बढ़ना चाहती है। पिता  प्रीतम कुमार देवांगन नगरपालिका सारंगढ़ में कार्यरत कर्मचारी है तथा माता श्रीमती मंजूला देवांगन गृहणी है। वर्तमान में पलक देवांगन मोना माडर्न स्कूल सारंगढ़ में कक्षा बारहवी की छात्रा है। अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने गुरू डॉ. प्रज्ञा सिंह और अपने परिवार को देती है। सारंगढ़ में कला और संगीत विद्यालय की कमी होने के कारण सारंगढ़ के प्रतिभाओं को उचित प्रशिक्षण और सही मार्गदर्शन नहीं मिल पा रहा है। इस दिशा में काम करने की आवश्यकता है ताकि और प्रतिभाओं को भी अवसर और मंच प्राप्त हो सके ।

Related Articles

Leave a Comment