Home रायगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष राजा पांडेय ने सेवा पखवाड़ा में की शिरकत, कहा ट्रंप ने कहा मोदी देश हित में कठिन सौदे करता है,भ्रष्टाचार खत्म करने लेते हैं प्रधानमंत्री कठिन फैसले

पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष राजा पांडेय ने सेवा पखवाड़ा में की शिरकत, कहा ट्रंप ने कहा मोदी देश हित में कठिन सौदे करता है,भ्रष्टाचार खत्म करने लेते हैं प्रधानमंत्री कठिन फैसले

by P. R. Rajak Chief Editor
0 comment

सारंगढ़ आज दोपहर चंदाई स्थित भाजपा कार्यालय में निरंतर चल रहे सेवा पखवाड़ा में आज पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष राजा पांडेय ने प्रबुद्धजन संगोष्ठी में शिरकत किया जिसमे पहले भाजपा की मोदी सरकार की विशेष उपलब्धियों व योजनाओं की डॉक्यूमेंट्री डिजिटली दिखाई गई इसके बाद मंच पर अतिथियों  सेवा निवृत्त प्राचार्य आरएस प्रधान पूर्व विधायकगण डा जवाहर नायक कामदा जोल्हे डा दिनेश जांगड़े जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल पूर्व अध्यक्ष सुभाष जालान नंदकिशोर केजरीवाल वरिष्ठ पत्रकार यशवंत सिंह ठाकुर अधिवक्ता संघ सचिव कुलदीपराज पटेल इत्यादि को मंचस्थ किया गया।अतिथियों के स्वागत के बाद अतिथियों को ज्योति पटेल ने सभी का विशेष स्वागत किया इसके बाद अपने ऊर्जावान वक्तव्य में सुभाष जालान ने मोदी सरकार की उपलब्धियों का वर्णन करते हुए कहा की मोदीजी के पास हर समस्या का समाधान है।मंच संचालन द्वारिका साहू जिला महामंत्री द्वारा किया गया मंच को सभी अतिथियों ने संबोधित करते हुए कहा की मोदी सरकार से भारत की अर्थव्यवस्था जीडीपी सैन्य और राजनीतिक सभी प्रकार से शक्तिवान बना है।  वहीं मुख्य अतिथि राजा पांडेय ने जीएसटी पर विस्तृत जानकारी देकर कहा की मोदी सरकार का एकमात्र उद्देश्य है की बड़े व्यापारियों को टैक्स लगे व छोटे व्यापारियों को राहत मिले व स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा इत्यादि आवश्यक सेवाओं को कर मुक्त किया गया है वहीं एनजीओ में विदेशी पैसे के उपयोग व कर चोरी पर रोक लगाने के लिए इनसे हिसाब मांगा गया व इनकी अकाउंट ट्रांसपेरेंसी भी किया गया जिससे इससे  भ्रष्टाचार खत्म हुआ।

Related Articles

Leave a Comment