लोक कलाओं और नृत्य में सराबोर होगी प्रादेशिक संस्कृति की छटा
RaigarhNews: संगीत सम्राट महाराजा चक्रधर सिंह की स्मृति में आयोजित रायगढ़ के प्रसिद्ध चक्रधर समारोह में देशभर के विभिन्न नृत्य विधाओं के कलाकार शामिल होंगे। घुंघरू और वाद्य यंत्रों का मधुर संगीत से वातावरण गुंजायमान होगा। समारोह में विभिन्न लोक कला और प्रादेशिक संस्कृति की छटा आकर्षण का केंद्र बनेंगी। इस बार 39 वें चक्रधर समारोह में भरतनाट्यम, कथक, कुचिपुड़ी, मोहिनीअट्टम, मणिपुरी नृत्य के साथ-साथ असमिया सत्रीया नृत्य, ओडिशी, मणिपुरी नृत्य विधाओं की मनमोहक प्रस्तुति होगी। जिसमें भरतनाट्यम् में नृत्यांगना पद्मश्री हेमा मालिनी, पद्मश्री देवयानी और मीनाक्षी शेषाद्रि विशेष आकर्षण के साथ मंच को सुशोभित करेंगी। RaigarhNews#चक्रधर समारोह-2024#घुंघरू के मधुर संगीत

वहीं भूपेंद्र बरेठ, पूर्णाश्री राउत, दीपान्निता सरकार, पदम् रंजना गौहर, जया दीवान, धरित्री सिंह चौहान, शैंकी सिंह, गजेंद्र पंडा, आर्या नंदे, नित्या खत्री, बासंती वैष्णव एवं ज्योतिश्री बोहिरदार, सौम्या नामदेव, विधि सेन गुप्ता, दीपमाला सिंह, उपासना भास्कर, दीक्षा घोष, अवंतिका विश्वकर्मा, डॉ आरती सिंह, डॉ.जी रथीस बाबू, शार्वी केशरवानी, सुश्री भद्रा सिन्हा, लकी मोहंती, मृदु स्मिता दास, विद्या प्रदीप एवं साथी, सुश्री शाश्वती बनर्जी, श्री कृष्ण भद्र नंबूदरी, डॉ रघुपत रूनी श्रीकांत, पौशाली चटर्जी, आलोक श्रीवास, पलक देवांगन, भूमिसूता मिश्रा, पद्मश्री देवयानी, वेदिका शरण, माया कुलश्रेष्ठ अपनी नृत्य प्रस्तुति देंगे। जिनके नृत्य से पूरा चक्रधर समारोह का मंच विभिन्न विधाओं से थिरकता नजर आएगा। RaigarhNews#चक्रधर समारोह-2024#घुंघरू के मधुर संगीत

सरोद वादन में सौगत गांगुली, फ्यूजन के तहत तबला, संतूर, सितार में जीतू शंकर और ग्रुप, अकार्डियन वादन में तपसीर मोहम्मद एवं साथी, बांसुरी और तबला वादन में राकेश चौरसिया, सितार वादन में अनुष्का सोनी, तबला वादन में अंशु प्रताप सिंह, संतूर तबला वादन में राहुल शर्मा एवं रामकुमार मिश्रा के वाद्य यंत्रों से पूरा मंच से गुंजायमान होगा।RaigarhNews#चक्रधर समारोह-2024#घुंघरू के मधुर संगीत
छत्तीसगढ़ के साथ अन्य राज्यों के प्रादेशिक संस्कृति की दीखेगी झलक

चक्रधर समारोह में छत्तीसगढिय़ा के साथ असम की लोक नृत्य और संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। जिसमें करमा लोक नृत्य में मनिहर भगत मनमोहक प्रस्तुति देंगे। इसी प्रकार इंदिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ द्वारा राज्य में प्रचलित विविध छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य की प्रस्तुति एवं पद्मश्री अनुज शर्मा द्वारा छत्तीसगढ़ी लोकगायन के साथ ही छत्तीसगढ़ की पारंपरिक गेड़ी लोक नृत्य की प्रस्तुति अनिल कुमार गढ़ेवाल द्वारा की जाएगी। हुतेन्द्र ईश्वर शर्मा छत्तीसगढ़ी नृत्य संगीत में अपनी प्रस्तुति देंगे।
इसी प्रकार बीहू असम की लोक नृत्य बिहू त्यौहार से संबंधित है और असमिया संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। जिसमें समूह में किया जाने वाला बिहू नर्तक आमतौर पर युवा पुरुष और महिलाएं होते हैं और नृत्य शैली की विशेषता तेज कदमों और तेजी से हाथ की हरकतें होती हैं। नर्तकियों की पारंपरिक वेशभूषा लाल रंग की थीम पर केंद्रित होती है, जो खुशी और जोश का प्रतीक है। जिसकी प्रस्तुति मानसी दत्त एवं साथी द्वारा किया जाएगा।RaigarhNews#चक्रधर समारोह-2024#घुंघरू के मधुर संगीत