spot_img

Latest Posts

अशोका पब्लिक स्कूल में टर्म-वन परीक्षा परिणाम के साथ पालक-शिक्षक सम्मेलन संपन्न

*अशोका पब्लिक स्कूल में टर्म-वन परीक्षा परिणाम के साथ पालक-शिक्षक सम्मेलन संपन्न*

अशोका पब्लिक स्कूल, सारंगढ़ में आज टर्म-वन परीक्षा के परीक्षा परिणाम वितरण के साथ-साथ पालक-शिक्षक सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय में कक्षा नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। विशेष बात यह रही कि इस बार पालकों को केवल अंकसूची ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाएं भी दिखाई गईं, जिससे वे अपने बच्चों की लेखन शैली, गलतियों और सुधार की आवश्यकता को प्रत्यक्ष रूप से समझ सके।

सम्मेलन में बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित हुए और शिक्षकों से वन-टू-वन चर्चा कर अपने बच्चों की शैक्षणिक प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की। शिक्षकों ने भी प्रत्येक बच्चे की व्यक्तिगत कमजोरियों और क्षमताओं पर प्रकाश डालते हुए आगामी टर्म-टू की तैयारी के लिए मार्गदर्शन दिया।

विद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि “पालक-शिक्षक के बीच सतत संवाद ही बच्चे के सर्वांगीण विकास की नींव है। उत्तर पुस्तिका दिखाने का उद्देश्य पारदर्शिता बनाए रखना और सुधार की दिशा तय करना है।”

अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी गई और सभी पालकों ने विद्यालय की इस पहल की सराहना की।

Latest Posts

spot_img

Don't Miss