सारंगढ़ बिलासपुर रोड की मांग को लेकर एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने दिया ज्ञापन
सारंगढ़ से बिलासपुर जाने वाली सड़क वर्तमान में जर्जर स्थिति में है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण आम नागरिकों, विद्यार्थियों, मरीजों, व्यापारियों एवं वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही नगर की रोड की स्थिति भी काफ़ी दयनीय है जिसके ध्यान आकर्सन हेतु NSUI ने दिया जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन और आगाह भी किया 15 दिवस के भीतर रोड गुड़वाक्ता पूर्वक नहीं बनी तो NSUI उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा उक्त ज्ञापन कार्यक्रम मे युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष शुभम बाजपेयी नितिन पाणिग्राही NSUI विधानसभा अध्यक्ष अंकित पटेल विकास मालाकार उपाध्यक्ष जिला NSUI ऋतिक भारद्वाज राहुल मैत्री आयुष श्रीवास रूपेंद्र दास मनीष महाजन प्रिंस यादव सहित NSUI कार्यकर्त्ता की उपस्थिति रही

