spot_img

Latest Posts

झारसुगुड़ा यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य, नवंबर-दिसंबर में कई ट्रेनें रद्द

दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए 27 नवंबर से 17 दिसंबर 2026 तक निर्धारित तिथियों में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इस कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबंधित कई यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेनों की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है।

रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, इस अवधि में टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस, टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस, बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस, हावड़ा-पुणे और पुणे-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें अलग-अलग तिथियों में रद्द रहेंगी। इसके अलावा चर्लपल्ली-दरभंगा, दरभंगा-चर्लपल्ली, सांतरागाछी-पुणे, पुणे-सांतरागाछी, तिरुपति-रक्सौल और रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस का परिचालन भी निर्धारित तिथियों पर नहीं होगा।

मालदा टाउन-सूरत, सूरत-मालदा टाउन, कामाख्या-एलटीटी, एलटीटी-कामाख्या, रानी कमलापति-सांतरागाछी हमसफर, सांतरागाछी-रानी कमलापति हमसफर, हटिया-पुणे, पुणे-हटिया, शालीमार-भुज और भुज-शालीमार एक्सप्रेस भी अलग-अलग तारीखों में रद्द रहेंगी। इसके साथ ही सांतरागाछी-जबलपुर और जबलपुर-सांतरागाछी हमसफर, गया-एलटीटी और एलटीटी-गया, हटिया-दुर्ग और दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस का परिचालन भी प्रभावित होगा।

रेलवे की सूची में एलटीटी-शालीमार, शालीमार-एलटीटी, बिलासपुर-बक्सर, बक्सर-बिलासपुर, हटिया-एलटीटी, एलटीटी-हटिया, हैदराबाद-रक्सौल, रक्सौल-हैदराबाद, पोरबंदर-सांतरागाछी, सांतरागाछी-पोरबंदर, वास्को द गामा-जसीडीह, जसीडीह-वास्को द गामा, ओखा-शालीमार, शालीमार-ओखा, उदयपुर-शालीमार और शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस भी शामिल हैं। हावड़ा-पुणे और पुणे-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस के साथ हावड़ा-अहमदाबाद, अहमदाबाद-हावड़ा, नांदेड़-सांतरागाछी तथा सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस भी निर्धारित तिथियों में रद्द रहेंगी।

कुछ ट्रेनों के मार्ग और परिचालन व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। 28 नवंबर, 5 दिसंबर तथा 7 से 14 दिसंबर तक योगनगरी ऋषिकेश से चलने वाली 18478 योगनगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस ईब, झारसुगुड़ा रोड, संबलपुर सिटी, अंगुल और कटक होकर चलेगी। वहीं, 6 से 15 दिसंबर तक पुरी से चलने वाली 18477 पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस कटक, अंगुल, संबलपुर सिटी, झारसुगुड़ा रोड और ईब होकर संचालित होगी।

आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस निर्धारित तिथियों में राउरकेला स्टेशन पर समाप्त होगी और राउरकेला-दुर्ग के बीच रद्द रहेगी। वापसी दिशा में दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस राउरकेला से प्रारंभ होगी तथा दुर्ग-राउरकेला के बीच नहीं चलेगी। इसके अलावा 14 दिसंबर को पुणे से रवाना होने वाली 12129 पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस दो घंटे विलंब से रवाना होगी।

Latest Posts

spot_img

Don't Miss