Home रायगढ़ मां चंद्रहासिनी के मुख्यमंत्री की श्रीमती व प्रज्ञा दीदी ने किए दर्शन, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय, पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया व कई जनप्रतिनिधियों की रही उपस्थिति।गंगा आरती का भी हुआ भव्य आयोजन।

मां चंद्रहासिनी के मुख्यमंत्री की श्रीमती व प्रज्ञा दीदी ने किए दर्शन, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय, पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया व कई जनप्रतिनिधियों की रही उपस्थिति।गंगा आरती का भी हुआ भव्य आयोजन।

by P. R. Rajak Chief Editor
0 comment

सारंगढ़ नवरात्रि के पावन पर्व पर आज महानदी के तट पर दिव्य और भव्य आरती का आयोजन छत्तीसगढ़ शासन के माननीय मुख्यमंत्री जी की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी एवं साध्वी दीदी प्रज्ञा की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुई। आयोजन में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय भूषण पाण्डेय जी ने विशेष रूप से अपनी गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराई।आरती का आयोजन बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालुओं की भीड़ ने मंत्रोच्चारण, भजन और दीपों की ज्योति से वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया।दीपमालाओं से सजी आरती, गूंजते जयकारे, ध्वनि और शंखनाद ने पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक आभा से भर दिया। रंग-बिरंगी रोशनी से सजी महानदी और मंदिर की छटा देखते ही बनती थी।
इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से प्रदेश की समृद्धि, सुख-शांति और जनकल्याण की कामना की।

Related Articles

Leave a Comment