सारंगढवासीयो का हर साल का सब से बड़ा गरबा इवेंट.
ग्रैंड रास गरबा ग्रुप, सारंगढ द्वारा
आयोजित GRAND RAAS GARBA-5 के भव्य आयोजन को लेकर तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। गरबा महोत्सव को लेकर उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिल रहा है।
आयोजकों के अनुसार GRAND RAAS GARBA-5 का आयोजन 15 एवं 16 अक्टूबर को किया जाएगा। आयोजन में गरबा प्रेमियों के लिए आकर्षक प्रस्तुतियां और रंगारंग कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
गणमान्य अतिथियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में जिले की राजनीति, प्रशासन एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने ग्रैंड रास गरबा ग्रुप के सदस्यों को आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम की सफलता की कामना की।
आयोजक ग्रैंड रास गरबा ग्रुप के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष आयोजन को और अधिक भव्य एवं आकर्षक बनाने की तैयारी की जा रही थी तथा
कार्यक्रम का आयोजन शिवा इन, गणेश राइस मिल, रायगढ़ रोड, सारंगढ़ में आयोजन समिति ने नगर एवं क्षेत्रवासियों से गरबा महोत्सव में उत्साहपूर्वक शामिल हो रहे हैं।

