जनपद अध्यक्ष ममता राजीव सिंह ने झांकी का किया अनावरण – प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय फुलझरिया पारा,पुराना वेयरहाउस के सामने सारंगढ़ में चैतन्य देवियों की झांकी का आयोजन किया गया है जिसमें मुख्य प्रशासिका बी के कंचन बहन एवं बी के मिथिलेश बहन एवं अन्य बहनें शामिल थे और साथ ही पवन देवागान, व अन्य अथितिगण के साथ में जनपद पंचायत अध्यक्ष ममता सिंह ठाकुर जी भी उपस्थित होकर कार्यक्रम का शुभारंभ पूजन अर्चन के साथ किया जिसमें और भी नगर के गणमान्य जन सम्मिलित हुए और चैतन्य देवियों की झांकी का अवलोकन कर पुण्य के भागी बने