Home रायगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पाण्डेय ने सरिया में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी को दीपावली की शुभकामनाएं दिया

जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पाण्डेय ने सरिया में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी को दीपावली की शुभकामनाएं दिया

by P. R. Rajak Chief Editor
0 comment

जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने सरिया में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी को दीपावली की शुभकामनाएं दिया

सारंगढ़ आज सरिया में आयोजित दीपावली मिलन समारोह के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी जी से भेंट कर उन्हें दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस अवसर पर ओ.पी. चौधरी जी ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को दीपावली की बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व सद्भाव, सहयोग और समृद्धि का प्रतीक है। उन्होंने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि प्रदेश सरकार जनता के उत्थान और विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय, भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल उपाध्यक्ष, जिला पंचायत उपाध्यक्ष, सदस्य, जनपद अध्यक्ष, भाजपा मंडल अध्यक्ष, सांसद प्रतिनिधि, जिला पंचायत सदस्यगण, वरिष्ठ भाजपा नेता, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Comment