91
अशोका पब्लिक स्कूल के बच्चों ने निकाली तिरंगा रैली
सारंगढ आज स्थानीय अशोका पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं के द्वारा ‘ हर घर तिरंगा अभियान ‘ के तहत एक विशाल तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।जिसमें विद्यालय के बच्चों के द्वारा भारत माता व तिरंगे झण्डे के जयकारों से पूरा सारंगढ़ शहर गुंजायमान हो रहा था।सभी बच्चों ने अपने हाथों में तिरंगा झण्डा व तिरंगे झण्डे के सम्मान में स्लोगन की तख्ती के साथ पूर्ण अनुशासित ढंग से सारंगढ़ शहर में ‘ हर घर तिरंगा ‘ का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।विद्यालय द्वारा आयोजित यह रैली कन्या शाला से नंदा चौक व भारत माता चौक होते हुए गायत्री मंदिर मैदान में जाकर समाप्त हुई।