spot_img

Latest Posts

बिलाईगढ़ राज परिवार के दशहरा महोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, क्षेत्र के लिए की कई बड़ी घोषणाएं*

*बिलाईगढ़ राज परिवार के दशहरा महोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, क्षेत्र के लिए की कई बड़ी घोषणाएं*
*बिलाईगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़।* बिलाईगढ़ राज परिवार द्वारा आयोजित ऐतिहासिक दशहरा महोत्सव इस वर्ष अत्यंत भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री सम्माननीय श्री विष्णु देव साय जी उपस्थित रहे, वहीं अध्यक्षता बिलाईगढ़ के राजा साहब ने की।
कार्यक्रम में बिलासपुर संभाग के आईजी श्री गर्ग साहब, सारंगढ़-बिलाईगढ़ की कलेक्टर आईएएस श्रीमती पद्मिनी भोई साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय भूषण पाण्डेय, पूर्व विधायक श्री सनम जांगड़े, प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक श्री वेदराम जांगड़े, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री ज्योति पटेल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री सुभाष जलान सहित जिला पंचायत सदस्य श्रीमती भगवंतीन कुंजराम पटेल, शिव कुमारी अनिल साहू, सुशीला मारुति साहू, युवराज सिंह राजकुमार, श्रीमती सहोदरा सिदार, डॉ. दिनेश जांगड़े उपस्थित रहे।
इस अवसर पर लगभग 5000 से अधिक श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। राज परिवार की परंपरा अनुसार शस्त्र पूजन एवं रावण दहन के साथ दशहरा पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी ने अपने उद्बोधन में बिलाईगढ़ राज परिवार की परंपरा और संस्कृति की सराहना की तथा इस क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार हमारी संस्कृति और विकास दोनों को साथ लेकर चल रही है।
कार्यक्रम का सफल संचालन राज परिवार की ओर से किया गया।

Latest Posts

spot_img

Don't Miss