सारंगढ़| छत्तीसगढ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक इकाई बिलाईगढ़ के सक्रिय सदस्य राम सुभाष यादव का आकस्मिक निधन दिनांक 16/04/2025 को हो गया। उनके अकस्मात निधन को संगठन के लिए अपूर्णीय क्षति बताते हुए सगंठन के पदाधिकारियों ने कहा है कि राम सुभाष यादव धौराभाठा ब्लॉक बिलाईगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ में प्रधान पाठक के रुप में पदस्थ थे।सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक इकाई बिलाईगढ़ के ब्लॉक अध्यक्ष सरयूकांत बंजारे की अगुवाई में संगठन के सक्रिय सदस्य स्वर्गीय राम सुभाष यादव के शोकाकुल परिवार को आर्थिक सहायता करने के लिए संगठन के पदाधिकारियों एवम् सदस्यों के द्वारा सहयोग राशिऔर श्रीफल उनके सुपुत्र श्री आकाश यादव एवम उनके परिवार के सदस्यों को भेंटकर कर श्रद्धांजली अर्पित किया गया।