अशोका पब्लिक स्कूल में सम्पन्न हुआ वार्षिक खेल महोत्सव
सारंगढ़ स्थानीय अशोका पब्लिक स्कूल में नर्सरी से तीसरी कक्षा के बच्चों के वार्षिक खेल महोत्सव का सफल आयोजन संपन्न हुआ।माता सरस्वती के तैलचित्र के समक्ष पूजा-अर्चना व दीप प्रज्वलन के साथ आज पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में मान. जिलाधीश महोदय श्री संजय कन्नौजे जी का शुभागमन हुआ।विद्यालयीन छोटे-छोटे बालिकाओं के द्वारा मनमोहक स्वागत नृत्य की प्रस्तुति दी गई।इस वार्षिक खेल महोत्सव में इन छोटे-छोटे बालक-बालिकाओं के लिए विविध खेलों का आयोजन किया गया।जिसमें बोरा दौड़,मेंढक दौड़, चम्मच-कंचा दौड़,त्रितंगी दौड़,गुब्बारा दौड़,कुर्सी दौड़,टग ऑफ वॉर आदि खेलों के माध्यम से बच्चों को अनुशासन के महत्व को समझाया गया।इन खेलों के माध्यम से बच्चों ने अपने खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।विजेता खिलाड़ियों को मान. कलेक्टर महोदय एवं प्राचार्य महोदय के द्वारा प्रशस्ति पत्र व मेडल भेंट करते हुए सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के खेल शिक्षक श्री भरतदेव बंजारे एवं मनीषा कर्ना के द्वारा किया गया।कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु प्राचार्य महोदय के द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई।


