*नवरात्रि में सिद्धिदात्री बनीं अनमोल शर्मा, डांडिया नृत्य से बांधा समां
*
नवरात्रि का दृश्य तब और भी भक्तिमय हो जाता है जब बच्चे मां दुर्गा और नौ देवियों का रूप धारण कर गरबा में लीन हो जाते हैं।
शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के जिलाध्यक्ष रतन शर्मा की पोती अनमोल शर्मा रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजकर हाथों में डांडिया लेकर ‘जय अम्बे’ के जयकारों के साथ झूमती रहीं। पूरा वातावरण सकारात्मक ऊर्जा से भर गया।
कार्यक्रम में अंकित शर्मा एवं सीमा शर्मा की पुत्री अनमोल शर्मा ने मां दुर्गा के सिद्धिदात्री स्वरूप की प्रस्तुति दी, जो आकर्षण का विशेष केंद्र रही। उनकी मासूमियत और ऊर्जा ने गरबा के उल्लास को दोगुना कर माहौल को खुशनुमा और भक्तिमय बना दिया।
देवी शक्ति की मनमोहक प्रस्तुति के बाद डांडिया नाइट्स का जश्न शुरू हुआ, जिसमें अनमोल ने डांडिया के साथ जमकर नृत्य किया।
कैट जिलाध्यक्ष रतन शर्मा ने कहा कि शौक का कोई मोल नहीं होता और खुशियां न जाने कहां से मिल जाएं। बच्चों द्वारा माता के रूप धारण करने से सकारात्मक ऊर्जा, उत्साह और आध्यात्मिक चेतना का संचार होता है।

