रायगढ़। खरसिया विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क और भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान ग्राम दर्रामुड़ा में 27 लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। खरसिया विधायक एवं पूर्व मंत्री उमेश पटेल ने सभी नए सदस्यों का स्वागत किया। 17 अक्टूबर को विधायक ने गिण्डोला, दर्रामुड़ा, भगोराडीह और कोंहारडीपा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात की और नवरात्रि के अवसर पर विभिन्न दुर्गा पंडालों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की।
ग्राम दर्रामुड़ा में कांग्रेस में शामिल होने वालों में कीर्तन लाल पटेल, सीताराम पटेल, राधेश्याम पटेल, प्रेमसिंधु पटेल, बोधराम पटेल, सुरूति लाल पटेल, चुन्नीलाल पटेल, कौशल पटेल, चीतराम पटेल, त्रिलोचन पटेल, शांतिलाल पटेल, विजय पटेल, केशव पटेल, छविलाल पटेल, कीर्तिराम पटेल, नरेंद्र पटेल, अमरनाथ पटेल, पंकज पटेल, अजय पटेल, केदार पटेल, राज पटेल, लीलेश पटेल, पुनेश पटेल, सुमन पटेल, रमन पटेल, खुशराम निषाद और श्याम कुमार निषाद शामिल हैं। सभी ने अपने परिवार सहित विधायक उमेश पटेल के समक्ष पार्टी की सदस्यता ली।
विधायक उमेश पटेल ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कांग्रेस परिवार में उनका अभिनंदन किया। पार्टी की ओर से बताया गया कि इन लोगों ने कांग्रेस की रीति-नीति और विचारधारा से प्रभावित होकर सदस्यता ग्रहण की।
जनसंपर्क के दौरान उमेश पटेल ने गिण्डोला, दर्रामुड़ा, भगोराडीह और कोंहारडीपा में स्थापित मां दुर्गा के पंडालों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने क्षेत्रवासियों को नवरात्रि की बधाई देने के साथ विजयादशमी और दीपावली की शुभकामनाएं भी दीं।
खरसिया विधानसभा क्षेत्र में विधायक का जनसंपर्क कार्यक्रम पिछले कुछ दिनों से जारी है। शुक्रवार को उन्होंने बिंजकोट, झिटीपाली और जबलपुर में ग्रामीणों से मुलाकात की थी। इससे पहले गुरुवार को कुकरीचोली, तेंदुमुडी और छोटे जामपाली का दौरा किया गया था। शनिवार को गिण्डोला, दर्रामुड़ा, भगोराडीह और कोंहारडीपा में जनसंपर्क किया गया। इस दौरान दर्रामुड़ा में 27 लोगों के कांग्रेस में शामिल होने का कार्यक्रम प्रमुख रहा।

