ग्रामपंचायत टुंडरी में दशहरा पर्व मनाया गया
मुख्य अतिथि संजय भूषण पांडेय जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा अपने उद्बोधन में कहा
“आज हम सभी विजयादशमी का पर्व मना रहे हैं। भगवान श्रीराम ने रावण का संहार किया था और बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया था। लेकिन आज मैं आप सभी के सामने दो चुनौतियाँ रखना चाहता हूँ।
पहली चुनौती — हमें अपने भीतर राम खोजना है। आज रावण का पुतला तो हर साल जलता है, लेकिन हमारे भीतर का अहंकार, क्रोध, लालच और स्वार्थ समाप्त होना चाहिए। जब तक हम अपने भीतर की बुराइयों पर विजय नहीं पाएँगे, तब तक विजयादशमी का वास्तविक उद्देश्य पूरा नहीं होगा।
दूसरी चुनौती — हमें समाज में राम खोजना है। हमें अपने आसपास ऐसे राम बनाने हैं, जो कमजोरों का सहारा बनें, महिलाओं का सम्मान करें, गरीबों की मदद करें, अन्याय के विरुद्ध खड़े हों और समाज को जोड़ने का काम करें।
आज सवाल यह नहीं है कि रावण कहाँ है, सवाल यह है कि राम कहाँ हैं? राम केवल मंदिरों में नहीं, राम हमारे आचरण में, हमारे संस्कारों में और दूसरों के प्रति हमारे कर्तव्यों में दिखाई देने चाहिए।
आइए, इस दशहरे पर हम संकरल्प लें कि हम केवल रावण का पुतला नहीं जलाएँगे, बल्कि अपने आचरण से राम के आदर्शों को जीवित रखेंगे।
उपरोक्त कार्यक्रम में
द्वारिका साहू जिला महामंत्री जिला पंचायत सभापति भगवंतीण कुंज राम पटेल,सुशीला मारुति साहू
हजारों कीसंख्या में आसपास के गांव के लोग पहुंचे थे
सोहन लाल साहू सरपंच प्रतिनिधि, आशीष वैष्णव मान साय साहू मण्डल अध्यक्ष उपसरपंच धनेश्वर साहू, लखन लाल साहू, परमेश्वर कश्यप, जीतराम साहू , जय प्रकाश साहू
इत्यादि शामिल हुए। 

