Raigarh News: रायगढ़ के नगर निगम चुनाव में निर्दलीय महापौर प्रत्याशी जेठूराम मनहर ने शनिवार को जंगी रैली निकाल कर शक्ति प्रदर्शन किया। रायगढ़ नगर निगम के प्रथम महापौर जेठूराम मनहर इस बार निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनावी मैदान में हैं।
कांग्रेस से नाता तोड़ कर महापौर पद के लिए निर्दलीय चुनावी मैदान में उतर कर उन्होंने कांग्रेस और भाजपा के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। आज रामलीला मैदान से निकली रैली में उनके हजारों समर्थक शामिल हुए। जिसमें के अलग-अलग वार्डों से बड़ी संख्या में महिलाएं और युवा शामिल हुए। निर्दलीय महापौर प्रत्याशी जेठूराम मनहर की जबरदस्त रैली की शहर में चर्चा शुरू हो गई है।