Home क्राईम न्‍यूज Raigarh News:महिला से दुष्कर्म के आरोपी, रिमांड पर जेल दाखिल

Raigarh News:महिला से दुष्कर्म के आरोपी, रिमांड पर जेल दाखिल

by P. R. Rajak
0 comment

Raigarh News: रायगढ़ जिले की पुसौर पुलिस ने महिला से दुष्कर्म की रिपोर्ट पर आज आरोपी नेहरू खडिया (56 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। घटना के अनुसार, पीड़िता ने पुलिस को बताया कि तबियत ठीक नहीं लगने से वह कल शाम करीब 6:30 बजे अपने घर के बाहर परछी में बैठी थी, तभी आरोपी नेहरू खडिया वहां पहुंचा और जबरन उसे गली की ओर ले जाकर उसके साथ गलत काम किया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग गया। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले में अप.क्र. 259/2024 के तहत धारा 64(1) BNS के तहत अपराध दर्ज किया है। त्वरित कार्यवाही करते हुए पुसौर पुलिस ने आरोपी नेहरू खडिया को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Comment