Home छत्तीसगढ़ Rajat kiran news : एक्स पर नंबर 1 ट्रेंड में रहा #CG_ की _ प्रGATI_ का _ बजट, जानिए बजट का थीम

Rajat kiran news : एक्स पर नंबर 1 ट्रेंड में रहा #CG_ की _ प्रGATI_ का _ बजट, जानिए बजट का थीम

by P. R. Rajak
0 comment

Cg News: छत्तीसगढ़ का बजट आज एक्स पर ट्रेंड में पहले स्थान पर रहा। पांच बजे तक इस संबंध में 6 हजार 196 पोस्ट किये जा चुके थे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार ने इस बजट का थीम ज्ञान के लिए गति रखा था। विष्णु देव साय सरकार के कैबिनेट में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने यह बजट आज विधानसभा में प्रस्तुत किया।

पिछले बजट में ज्ञान पर जोर दिया गया था जिसका तात्पर्य यह था कि यह बजट गरीब, युवा, अन्नदाता और नारीशक्ति पर आधारित है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इन वर्गों पर फोकस कर बनाई जा रही कल्याणकारी नीतियों पर आधारित था। इस बार ज्ञान के लिए गति थीम रखा गया। यहां गति से तात्पर्य था। जी अर्थात गुड गवर्नेंस, ए अर्थात एक्सीलरेटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, टी अर्थात टेक्नालाजी एवं आई अर्थात इंडस्ट्रियल ग्रोथ था। इसी पर आधारित #CG_ की _ प्रGATI_ का _ बजट ने आज एक्स पर ट्रेंड किया। इस बजट में विशेष रूप से डिजिटल टेक्नालाजी पर अत्याधिक जोर होने की वजह से युवाओं को इसने काफी प्रभावित किया। इसी के साथ #CG_बजट टापिक ने भी एक्स पर काफी ट्रेंड किया।

बजट के मुख्य बिंदु :-

छत्तीसगढ़ सरकार का रजत जयंती वर्ष का बजट एक संतुलित और प्रदेश के विकास को गति देने वाला बजट है।

इस बार का बजट GATI (गति) थीम पर आधारित है। जिसमें G का अर्थ गुड गवर्नेंस, A का अर्थ है एक्सीलरेटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, T का अर्थ है टेक्नोलॉजी एवं I का अर्थ है इंडस्ट्रियल ग्रोथ

बजट प्रावधानों में इस थीम के आधार पर सभी सेक्टर्स को बढ़ावा देने हेतु महत्वपूर्ण कदम उठाये गये हैं।

1- GSDP में 12 ℅ वृद्धि का अनुमान (यह राष्ट्रीय औसत से अधिक है)

2- 8 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है।

3- महतारी वंदन योजना हेतु 5500 करोड़

4- प्रदेश में पेट्रोल 1 रु. प्रति लीटर सस्ता किया जायेगा।

5- स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु 1500 करोड़

6- प्रदेश में 12 नये नर्सिंग कॉलेज हेतु 34 करोड़ रु.

7- 6 फिजियोथेरेपी कॉलेज हेतु 6 करोड़

8- रामलला दर्शन हेतु 36 करोड़

9- उद्योगों को बढ़ावा देने हेतु 1420 करोड़ (यह पिछले वर्ष से दुगुना है।

10- चैम्बर कार्यालय हेतु नवा रायपुर में जमीन दी जायेगी

11- नवा रायपुर में फार्मास्युटिक्ल पार्क हेतु 195 करोड़

12- P M आवास हेतु 8500 करोड़ ( गत वर्ष से दुगुना)

13- तीर्थयात्रा हेतु 15 करोड़, राजिम कुंभ हेतु 8 करोड़, डोंगरगढ़ परिक्रमा पथ हेतु 59 करोड़

14- मुख्यमंत्री रिंग रोड योजना शुरू होगी, इसके लिये 100 करोड़

15- PWD के लिये 9500 करोड़

16- सड़क निर्माण हेतु 2 हजार करोड़

17- राज्य की नदियों को जोड़ने हेतु सर्वे होगा।

18- राजधानी को *स्टेट कैपिटल रीजन (SCR) बनाया जायेगा। इसके कार्यालय निर्माण व सर्वे हेतु 5 करोड़

19- रायपुर व दुर्ग में मेट्रो व मिनी मेट्रो के लिये सर्वे का प्रावधान

20- जल जीवन मिशन हेतु 4500 करोड़ का प्रावधान

21- मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत नगर निगम क्षेत्र के लिये 500 करोड़

22- छोटे व्यापारियों को 25000 रु. तक के बकाया पुराने वेट एवं सेल्स टैक्स की माफी

23 – कुल 20 विभागों में 216 सुधार लागू होंगे

24- संपति हस्तांतरण में लगने वाली स्टाम्प ड्यूटी में बड़ी छूट

25- पत्रकार सम्मान निधि को 10 हजार से बढ़ाकर 20 हजार किया गया।

Related Articles

Leave a Comment