Raigarhnews: भिलाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज और डेढ़ सौ से अधिक लोगों पर एफआईआर के विरोध में रायगढ़ में कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। कांग्रेस की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला के नेतृत्व में व पूर्व विधायक प्रकाश नायक की उपस्थिति में स्टेशन चौक में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री व गृहमंत्री का पुतला दहन किया। बताया गया कि भिलाई, जिला-दुर्ग में स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस प्रशासन द्वारा किये गये कार्यवाही / लाठीचार्ज व 150 से अधिक कांग्रेसजनों पर दर्ज एफ.आई.आर. के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार 29 अगस्त 2024 (गुरुवार) को रायगढ जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा भी आज शाम 5 बजे प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पुतला दहन किया गया।Raigarhnews#cg#congress#protest

कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार बनने के बाद से ही उनके द्वारा अपनी नाकामी को छिपाने के उद्देश्य से कांग्रेस पार्टी के लोगों के प्रति लगातार अनुचित व्यवहार व उन पर झूठे एफ आई आर व मुकदमे करने का सिलसिला चल रहा है।और हम कांग्रेस जन जब भी विरोध करते है, तब उल्टा हम लोगों पर ही झूठे मुकदमे बनाने का काम कर रही है जो सहन सीमा की अब हद लांघ चुका है। यदि ये सिलसिला नहीं थमता है तो हमें उग्र आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ेगा।Raigarhnews#cg#congress#protest

आज पुतला दहन के कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष दीपक पांडेय, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला,पूर्व विधायक प्रकाश नायक, महापौर जानकी काटजू, जिला कांग्रेस महामन्त्री शाखा यादव,नगर कांग्रेस अध्यक्ष द्वय विकास ठेठवार व मदन महन्त,सलीम नियारिया,राकेश पांडेय, उपेंद्र सिंह,बिनु बेगम,रंजना पटेल,वसीम खान,आशीष शर्मा, नरेंद्र जुनेजा,भरत तिवारी, रिंकी पांडेय,गोविंद साहू,सोनू पुरोहित,अभिषेक शर्मा,रत्थु जायसवाल,संदीप अग्रवाल, विजय टंडन,आकाश समुद्रे, श्रेयांश शर्मा,राजेश कछवाहा,शारदा सिंह गहलौत, संजुक्ता सिंह राजपूत,गणेश घोरे,वीरू गुप्ता, रमेश भगत,दीपक इजारदार सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।Raigarhnews#cg#congress#protest