Raigarh News : शुक्रवार को जिला युवा कांग्रेस द्वारा प्रदेश की भाजपा की सरकार नीतियों को लेकर जहां बाइक रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं 10 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टोरेट पहुंच कर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा।युवा कांग्रेस का आरोप है कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद अपराध,नशे के कारोबार में बढ़ोतरी हुई़ है। ज्ञापन में आरोप लगाते हुए उल्लेख किया गया है कि प्रदेश सहित जिले में अपराध, नशे का कारोबार और बेरोजगारी की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिससे आम जनता की परेशानी बढ़ गई है।
ज्ञापन के जरिए युवक कांग्रेस द्वारा उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए संबंधित अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश देते हुए समस्याओं निराकरण करने की मांग की गई है। समस्या का निराकरण नहीं होने पर युवा कांग्रेस द्वारा आंदोलन करने की चेतावनी भी दी गई है। बताया जाता है कि आज सुबह 10:00 बजे युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता स्टेशन चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय में इकट्ठा हुए। जहां से शहर के प्रमुख मार्गो में बाइक रैली निकालते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। शहर के प्रमुख चौक चौराहा से होते हुए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की बाइक रैली कलेक्ट्रेट पहुंची। जहां एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया है कि किसानों के साथ वादाखिलाफी करते हुए, उन्हे समर्थन मूल्य नहीं दिया जा रहा धान अधिक तौल जा रहा है, एवं किसानो को विभिन्न समस्या का सामना करना पड़ रहा है।अपराधिक मामलो में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है, जिले में आय दिन घट रही अपराधिक घटनाओ से जनता हलाकन है।नशे के व्यापार में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है किसी प्रकार से अंकुश नहीं लग रहा है।उद्योगों में स्थानीय युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है।
रायगढ़ जिले का वातावरण अत्यंत प्रदूषित हो गया, उधोगो से निकलने वाले धूल जनता को अनेक बिमारियों का सामना करना पड़ रहा है। धुएँ, डस्ट हवा में तैर रहे है,रायगढ़ से धरमजयगढ़ मार्ग एवं शहर के बीचो बीच अनेक मार्ग अतयंत क्षतिग्रस्त है, एवं लगातार दुर्घटनाऐ हो रही है।अनियंत्रित एवं ओवरलोड भारी वाहनो के अत्यधिक परिचलन से जनता परेशान है। पूरे प्रदेश में मंदिरों ट्रस्टों के रखरखाव हेतु नियुक्त पंडित पुजारियों को दी गई भूमि की धान खरीदी सुचारू रूप से नहीं की जा रही है, भेदभाव करते हुए धान खरीदी की जा रही। प्रदेश में कांग्रेस नेताओं पर फर्जी एफआईआर किए जा रहे हैं।उघोगों में लगातार घटनाएं घट रही है कर्मचारी की जान जा रही है, मामले की कोई जांच नहीं होती।