Raigarh News : वर्ष में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा शाखा में छ: उत्सव मनाया जाता है। इस उत्सव के अलावा शाखा में एक वार्षिक उत्सव भी मनाया जाता हैं।जिसमे सभी स्वयंसेवक वर्ष भर शाखा में विभिन्न गतिविधियों के द्वारा शारीरिक तथा बौद्धिक कार्यक्रम सीखते है जिसको वर्ष में एक बार वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के माध्यम से समाज के मध्य प्रस्तुत किया जाता है।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की रायगढ नगर में 24 से अधिक शाखाएं हैं।उसी में एक लव कुश व्यवसायी शाखा प्रभात शाखा भी है।जो बेलादुला जुूदेव गार्डन में लगती है जिसका आज वार्षिक उत्सव मनाया गया।आज एक घंटे का शाखा में विभिन्न शारीरिक प्रदर्शन का कार्यक्रम हुआ।

जिसमें योग-व्यायाम, सूर्य नमस्कार, दंड संचालन, गीत और अमृत वचन आदि। सालभर इसी तरह शाखाओं पर कार्यक्रम होता है जिससे स्वयंसेवकों के अंदर शारीरिक व बौद्धिक परिपक्वता आती है। संघ के जिला प्रचारक ईश्वर कुंभकार जी ने अपने उद्बोधन में शाखा वार्षिकोत्सव के महत्व पर प्रकाश डालते कहा, राष्ट्र निर्माण में स्वयंसेवकों का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा की शाखा में आने से स्वयंसेवकों में देश के प्रति राष्ट्रभक्ति का भाव जागृत होता है।उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रचार प्रमुख ने बताया कि मुख्य अतिथि समाजसेवी दीनदयाल पटेल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सराहना करते हुए संघ की शाखा पर आने की अपील की।इस कार्यक्रम में नगर से लगभग 100 से ज्यादा मातृशक्ति और बंधु- गण उपस्थित रहे।