Home छत्तीसगढ़ Raigarh News : रायगढ़ जनपद भाजपा समर्थित अध्यक्ष की ताजपोशी तय!,17 के संख्या बल में पहुंची भाजपा, समर्थित जनपद सदस्यों का रायपुर में जमावड़ा

Raigarh News : रायगढ़ जनपद भाजपा समर्थित अध्यक्ष की ताजपोशी तय!,17 के संख्या बल में पहुंची भाजपा, समर्थित जनपद सदस्यों का रायपुर में जमावड़ा

by P. R. Rajak
0 comment


चुनाव प्रभारी अशोक अग्रवाल की जबरदस्त रणनीति, सदस्य संख्या 19 तक पहुंचने की संभावना

Raigarh News: रायगढ़ नगर निगम चुनाव में पूर्ण बहुमत प्राप्त कर भाजपा अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में डंका बजाने की तैयारी में है। जिससे रायगढ़ जनपद पंचायत में भाजपा समर्थित अध्यक्ष की ताजपोशी लगभग तय मानी जा रही है। संख्या बल के हिसाब से भाजपा समर्थित जनपद सदस्यों की संख्या 17 हो गई है। जबकि कांग्रेस समर्थित जनपद सदस्यों की संख्या 8 रह गई है। रायगढ़ जनपद पंचायत में कुल सदस्य संख्या 25 है, जिसमें से चार क्षेत्र से भाजपा समर्थित जनपद सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए।
सुजाता सुखलाल चौहान, अनिता मुकेश पटेल, रामश्याम डनसेना और
खेल कुमारी विद्या नायक के निर्विरोध निर्वाचन से भाजपा ने चुनावी रण से पहले की रायगढ़ जनपद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष की ताजपोशी का ऐलान कर दिया था। और अब स्थिति पूरी तरह भाजपा के पक्ष में दिख रहा है।

भाजपा के करीबी सूत्रों की माने तो निर्विरोध निर्वाचित सुजाता सुखलाल चौहान को जनपद अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा जा सकता है। बताया जाता है कि रायगढ़ जनपद पंचायत में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा समर्थित जनपद अध्यक्ष बैठाने के लिए पार्टी सधी रणनीति के साथ चुनाव मैदान में उतरी। और नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही चार जनपद सदस्यों के निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ कर भाजपा की मजबूत पकड़ का अहसास करा दिया। इसतरह चुनाव के दौरान जबरदस्त घेराबंदी कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों को परास्त करने की रणनीति बनाई।

रायगढ़ जनपद पंचायत के चुनाव प्रभारी भाजपा नेता अशोक अग्रवाल के नेतृत्व चुनाव लड़कर 10 भाजपा समर्थित सदस्यों ने जहां जीत दर्ज की। वहीं पार्टी का समर्थन नहीं मिलने से बागी हुए दो प्रत्याशियों को भी जीत मिली। जिससे पूरी रणनीति के साथ भाजपा ने अपना संख्या बल 14 कर लिया। इस तरह भाजपा बहुमत की स्थिति में आ गई। बताया जाता है भाजपा के चुनाव प्रभारी अशोक अग्रवाल ने एक बार पुनः रणनीति के साथ कांग्रेस समर्थित तीन जनपद सदस्यों को अपने पाले में ले लिया। बताया जाता है कि भाजपा की विकास की राजनीति से प्रभावित होकर तीन जनपद सदस्य भाजपा के पक्ष आ गये हैं। आने दिनों में कुछ और जनपद सदस्यों के भाजपा को समर्थन देने चर्चा है। जिससे भाजपा समर्थित जनपद सदस्यों की संख्या 19 तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

सुजाता चौहान का बनना लगभग तय!

रायगढ़ जनपद पंचायत में अध्यक्ष पद सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित है, लेकिन मौजूदा राजनीतिक हालात में भाजपा अनुसूचित जाति वर्ग की महिला को अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा की तैयारी में है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब भाजपा समर्थित 16 सदस्यों की एक ही जगह पर बुला लिया गया है।बताया जा रहा है कि सभी सदस्य रायपुर में हैं । लोईंग भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष तथा नव निर्वाचित जनपद पंचायत सदस्य सुखलाल चौहान का कहना है कि संगठन जो भी निर्णय लेगी उन्हें मान्य है । सुखलाल चौहान की पत्नी पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। तब से ही मीडिया के सामने अध्यक्ष की दावेदारी की जा थी। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि श्रीमती सुजाता सुखलाल चौहान कि अध्यक्ष बनना लगभग तय है।


कुमुदिनी ने कांग्रेस का आफर ठुकराया!

कांग्रेस सूत्रों से जो जानकारी छनकर आ रही है उसके मुताबिक कांग्रेस के पास सिर्फ 8 सदस्य ही हैं, जबकि 11 सदस्य चुनाव जीत कर आए थे। ऐसे में कांग्रेस किसी जोर अजमाइश का कोई प्रयास नहीं कर रही है। हालांकि यह भी चर्चा है कि श्रीमती कुमुदिनी छविलाल गुप्ता को अध्यक्ष पद का ऑफर भी कांग्रेस की ओर से दी जा रही है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक वह भी अपने मूल पार्टी यानी भाजपा के साथ ही रहेंगी । उन्होंने अध्यक्ष पद का ऑफर को ठुकरा दिया है।

Related Articles

Leave a Comment