Home छत्तीसगढ़ Raigarh News : खरीदी केंद्रों बढ़ी धान की आवक, उठाव ने पकड़ी रफ्तार

Raigarh News : खरीदी केंद्रों बढ़ी धान की आवक, उठाव ने पकड़ी रफ्तार

by P. R. Rajak
0 comment

उपार्जन केंद्रों से 4934 मे. टन धान का उठाव,किसानों को 189 करोड़ का भुगतान

Raigarh News: रायगढ़ जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की रफ्तार बढ़ती जा रही है। उपार्जन केन्द्रों में जहां धान की आवक बढ़ने लगी है। वहीं धान का उठाव भी तेजी से हो रहा है। बताया जाता है कि धान खरीदी केन्द्रों में किसानों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन द्वारा समितियों में समुचित व्यवस्था के साथ ही ऑनलाइन टोकन जारी करने, बारदाने की व्यवस्था, इलेक्ट्रॉनिक मशीन से तौल जैसे इंतेज़ाम किए गए हैं। उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी के पश्चात किसानों को तत्काल भुगतान भी जारी किया जा रहा है।धान खरीदी के साथ साथ जिला प्रशासन द्वारा रायगढ़ जिले में खरीदी केंद्रों से मिलर्स द्वारा कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव भी शीघ्रता से करवाया जा रहा है।

खाद्य विभाग के मुताबिक 5274 मे. टन का डीओ काटा गया है जिसमें से 1972.56 मे. टन धान का उठाव कर लिया गया है। वहीं 6021 मे. टन का टीओ जारी किया गया है। जिसमें से 2962 मे. टन का उठाव समितियों से कर लिया गया है। इस प्रकार कुल 4934 मे.टन धान का उठाव समितियों से किया जा चुका है।रायगढ़ जिले में 85 हजार 122 किसान धान विक्रय हेतु पंजीकृत हैं। 105 धान उपार्जन केंद्रों में अब तक 1 लाख 687 मे. टन धान खरीदी की जा चुकी है।

जिला खाद्य अधिकारी का कहना है कि मिलर्स के द्वारा धान उठाव के लिए अनुमति प्राप्ति के साथ बैंक गारंटी और एफडीआर करवा कर लगातार डीओ कटवाया जा रहा है। इससे आने वाले दिनों में धान उठाव में और तेजी आएगी।किसानों के खाते में पहुंचे 189 करोड़ -धान खरीदी के पश्चात किसानों को उसका भुगतान भी तत्काल किया जा रहा है। अब तक हुई खरीदी के एवज में किसानों को 189 करोड़ 35 लाख का भुगतान किया जा चुका है। जो कि अब तक हुई कुल खरीदी का 86 प्रतिशत है। शेष भुगतान के लिए जानकारी सॉफ्टवेयर में अपडेट कर बैंक को भेज दी गई है। जो जल्द जारी हो जाएगी।

Related Articles

Leave a Comment