Home छत्तीसगढ़ Raigarh News ; नगर निगम चुनाव : अंतिम दिन सबने लगाया जोर, कहीं रैली तो कहीं घर-घर दस्तक

Raigarh News ; नगर निगम चुनाव : अंतिम दिन सबने लगाया जोर, कहीं रैली तो कहीं घर-घर दस्तक

by P. R. Rajak
0 comment

Raigarh News: रायगढ़ नगरनिगम चुनाव के लिए प्रचार के अंतिम दिन शहर के अलग-अलग वार्डों में जहां पार्षद पद के प्रत्याशियों ने रैली निकाली। वहीं शहर के अलग-अलग हिस्सों में महापौर प्रत्याशियों ने जनसंपर्क का जनता का आशीर्वाद मांगा। रायगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए रविवार को प्रचार का अंतिम दिन था, जिससे सुबह से ही शहर में प्रत्याशियों में अपने अपने पक्ष में जनसंपर्क करने का अभूतपूर्व उत्साह नजर आया।

शहर के ज्यादातर वार्डों में भाजपा से पार्षद पद के प्रत्याशियों ने जहां रैली निकाल कर शक्ति प्रदर्शन किया। वहीं अनेक वार्डों में कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशियों ने रैली निकाल कर जनता का आशीर्वाद मांगा। कुछ वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी अंतिम दिन अपने समर्थकों के साथ रैली निकाल जोर लगाते नजर आए।

बताया जाता है कि वार्ड क्रमांक 48 में भाजपा के महेश शुक्ला ने रैली निकाली। वहीं विनोबा नगर वार्ड में भाजपा प्रत्याशी त्रिवेणी डहरे अपने पक्ष में निकाली गई रैली में शामिल होकर जनसंपर्क किया। इधर भाजपा के पार्षद प्रत्याशी पंकज कंकरवाल अपने वार्ड के सिंधी कालोनी में रैली के साथ घर-घर जनसंपर्क करते नजर आए। इसी क्रम में चक्रधर नगर बंगला पारा वार्ड के भाजपा प्रत्याशी की रैली निकाली गई थी। उधर पंजरी प्लांट – केलो विहार में भाजपा प्रत्याशी कौशलेष मिश्रा रैली के साथ जनसंपर्क में जुटे रहे। शहर के केवड़ा बाड़ी क्षेत्र में कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी लक्ष्मी साहू रैली के साथ अपने पक्ष में डोर टू डोर जनसंपर्क करते नजर आए।

उधर वार्ड क्रमांक 9 में भाजपा पार्षद प्रत्याशी अमित शर्मा के समर्थन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रैली में शामिल हुए। प्रत्याशी अमित शर्मा घर घर जाकर जनता से आशीर्वाद लेते हुए दिखे। इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 11 के कांग्रेस से पार्षद प्रत्याशी लखेश्वर मिली चांदनी चौक क्षेत्र में रैली के साथ डोर टू डोर जनसंपर्क करने में जुटे रहे।

इसी तरह वार्ड क्रमांक 13 में भाजपा प्रत्याशी सूरज शर्मा ने भी रैली निकाल कर शक्ति प्रदर्शन किया। उधर वार्ड क्रमांक एक राजीवनगर मोहल्ले में भाजपा पार्षद प्रत्याशी डिग्रीलाल साहू ने प्रचार के अंतिम दिन डोर टू डोर जनसंपर्क कर जनता से आशीर्वाद मांगा। इधर वार्ड क्रमांक 26 में भाजपा पार्षद प्रत्याशी सरिता राजेन्द्र ठाकुर ने रैली निकाल कर जनसंपर्क किया। जबकि के कांग्रेस प्रत्याशी पिंकी विमल यादव डोर टू डोर दस्तक देते नजर आए।

इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 27 के भाजपा पार्षद प्रत्याशी आशीष ताम्रकार घर घर जाकर अपने लिए आशीर्वाद मांगा। इस वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी अशोक सोनी प्रचार के अंतिम दिन डोर टू डोर जनसंपर्क में जुटे रहे। खास बात यह रही कि प्रचार के अंतिम दिन सभी दलों के लोग अपने अपने प्रत्याशियों के पक्ष में जनसंपर्क में जुटे नजर आए।

वार्डों में भाजपा और कांग्रेस के अलावा बसपा के पार्षद प्रत्याशियों ने जहां अपने महापौर प्रत्याशी के लिए समर्थन मांगा। वहीं तीनों ही दलों के महापौर प्रत्याशी शहर के अलग-अलग हिस्सों में अपने अपने दल के कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क करने में जुटे रहे। इसी तरह निर्दलीय महापौर प्रत्याशी भी अपने पक्ष में रविवार को दिनभर शहर के अलग-अलग हिस्सों में जनसंपर्क करते रहे।

Related Articles

Leave a Comment