Home छत्तीसगढ़ Raigarh News : शिव संग विराजीं हैं मां जगदम्बा! भव्य पंडालों पर शिव संग शक्ति केअद्भूत दृश्य।

Raigarh News : शिव संग विराजीं हैं मां जगदम्बा! भव्य पंडालों पर शिव संग शक्ति केअद्भूत दृश्य।

by P. R. Rajak Chief Editor
0 comment

चक्रधर नगर क्षेत्र के दुर्गा पूजा पंडालों पर शिव-शक्ति के दर्शन

Raigarh News: शारदीय नवरात्रि पर्व को लेकर रायगढ़ लोगों में बेहद उत्साह देखा जा रहा है। आदि शक्ति मां जगदम्बा की भक्ति में समूचा शहर डूबा है। शहर के प्रमुख चौक – चौराहों सहित मोहल्लों में पंडालों पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर दुर्गा पूजा उत्सव का आयोजन किया गया है। भव्य पंडालों पर मां जगदम्बा विराजीं है। जगह-जगह डांडिया और गरबा का आयोजन कर मां दुर्गा की अराधना की जा रही है। इस बार रायगढ़ के चक्रधर नगर क्षेत्र में अलग अलग पंडालों पर शिव और शक्ति स्वरूपा मां भगवती को एक संग स्थापित किया गया है।

दक्षिण चक्रधर नगर के अंबेडकर प्रतिमा चौक के समीप आयोजित मां श्री श्री दुर्गा उत्सव समिति द्वारा इस बार मां दुर्गा के पंडाल को आदियोगी भगवान शिव का स्वरूप दिया गया है। पंडाल के सम्मुख विशाल शिवलिंग प्रदर्शित किया गया है। शिवलिंग के सामने नंदी भी विराजें है। पंडाल को भव्यता प्रदान करने लाईट शो की विशेष व्यवस्था की गई है।

इसी तरह मेडिकल कॉलेज रोड टीव्ही टावर के समीप दुर्गा पूजा उत्सव में भी मां जगदम्बा के भव्य पंडाल के सामने एक पंडाल पर शिवलिंग स्थापित किया गया है। शिव संग विराजीं मां भगवती के इस अद्भुत स्वरूप के दर्शन श्रद्धालुओं को हो रहें हैं।

उधर चक्रधर नगर चौक पर मां की कुटिया में मां जगदम्बा के साथ भोले शंकर विराजें हैं। भव्य पंडाल में मां दुर्गा की मनोहारी प्रतिमा के पीछे भगवान शिव की शिव का प्रतिमा स्थापित है।जो शिव और शक्ति के अलौकिक स्वरूप को प्रदर्शित कर रहा है ।

Related Articles

Leave a Comment