Home छत्तीसगढ़ Raigarh News: महापौर प्रत्याशी जेठूराम मनहर का जनता से सीधा संवाद,त्रिकोणीय मुकाबले के आसार!

Raigarh News: महापौर प्रत्याशी जेठूराम मनहर का जनता से सीधा संवाद,त्रिकोणीय मुकाबले के आसार!

by P. R. Rajak
0 comment

Raigarh News : रायगढ़ में नगरनिगम चुनाव के चलते सियासी पारा तेजी से चढ़ता जा रहा है। शहर सरकार की कमान थामने के लिए महापौर प्रत्याशियों का जनसंपर्क अभियान लगातार जारी है। रायगढ़ नगरनिगम के प्रथम महापौर जेठूराम मनहर एक नई सियासी पारी के लिए निर्दलीय महापौर प्रत्याशी के तौर पर चुनावी मैदान में हैं। जेठूराम मनहर का जनसंपर्क तेजी के साथ बढ़ता जा रहा है। वे भाजपा – कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती बनकर उभर रहे हैं।

बताया जाता है कि वे बड़े राजनीतिक दलों को शिकस्त देने की रणनीति बना कर अलग अलग वार्डों में सीधे आम जनता से संवाद कर रहे। लोगों की समस्या सुन रहे हैं। उन्होंने अपने जनसंपर्क के दौरान शहर के बाहरी क्षेत्र के वार्डों में सघन दौरा कर रहे हैं। बीते दिनों प्रथम महापौर जेठूराम मनहर ने उर्दना, ढीमरापुर, जिंदल, गोरखा, भगवानपुर के अलग-अलग मोहल्लों में आम जनता से सीधा संवाद किया। उन्होंने वार्डों के विकास के लिए अपना विजन बताया और अपने घोषणापत्र में किए गए वादों को पूरा करने का संकल्प दोहराया।

गौरतलब है कि निर्दलीय महापौर प्रत्याशी जेठूराम मनहर ने 22 बिन्दुओं का घोषणापत्र जारी कर निगम क्षेत्र के समग्र विकास की रूपरेखा तैयार किया है। उनके जनसंपर्क अभियान को लेकर युवाओं और महिलाओं में बेहद उत्साह देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि अलग-अलग वार्डों में लगातार मिल रहे जनसमर्थन से चुनावी मुकाबला दिलचस्प मोड़ पर है। जिससे त्रिकोणीय मुकाबले के आसार बनते जा रहे हैं। कांग्रेस से नाता तोड़ कर निर्दलीय महापौर प्रत्याशी के तौर पर चुनावी मैदान में उतरे प्रथम महापौर जेठूराम मनहर की सक्रियता से चुनावी परिणाम में उलट फेर की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Comment