Home छत्तीसगढ़ Raigarh News:जोन स्तरीय राष्ट्रीय बालवैज्ञानिक प्रदर्शनी और पश्चिम भारत विज्ञान मेला में गेरवानी स्कूल का उत्तम प्रदर्शन

Raigarh News:जोन स्तरीय राष्ट्रीय बालवैज्ञानिक प्रदर्शनी और पश्चिम भारत विज्ञान मेला में गेरवानी स्कूल का उत्तम प्रदर्शन

by P. R. Rajak
0 comment

Raigarh News: रायगढ़ जिले में आयोजित जोन स्तरीय राष्ट्रीय बालवैज्ञानिक प्रदर्शनी और पश्चिम भारत विज्ञान मेला में गेरवानी स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्तम प्रदर्शन किया।आयोजन 4 अक्टूबर पीएमश्री नटवर स्कूल रायगढ़ में किया गया था। इस प्रतियोगिता में शा. उ . मा. वि. गेरवानी की व्याख्याता मार्गदर्शक शिक्षिका अनुपमा तिवारी के उत्कृष्ट मार्गदर्शन मे छात्र और छात्राओं ने उत्तम प्रदर्शन किया और राज्य स्तर प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए।

जोनस्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में मनीषा भट्ट ने प्रथम ; उपेंद्र यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । पश्चिम भारत विज्ञान मेला में संदीप भट्ट ने द्वितीय और राशी सोनी ने विज्ञान सेमिनार में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। स्नेहलता ने मॉडल प्रदर्शनी में अच्छा प्रदर्शन किया । व्याख्याता अनुपमा तिवारी के मार्गदर्शन में गेरवानी के बच्चे राज्यस्तरीय बालवैज्ञानिक प्रदर्शनी 2023 जगदलपुर और राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2023 में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में उत्तम प्रदर्शन कर चुके है। जोन नोडल अधिकारी वर्षा शर्मा और अलोक स्वर्णकार जी ;सहायक नोडल डी पी पटेल ने राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होने के लिए बधाई और शुभकामनाए दी। अनुपमा तिवारी के मार्गदर्शन में 05/10/2024 को राशि सोनी राज्यस्तरीय विज्ञान सेमिनार प्रतियोगिता में भाग लेने बिलासपुर प्रस्थान कर गई है।

Related Articles

Leave a Comment