Home छत्तीसगढ़ Raigarh News : कार्तिक पूर्णिमा,देव दीपावली पर केलो नदी में दीप दान। अलग अलग घाटों पर दीप दान करने श्रद्धालुओं की कतार

Raigarh News : कार्तिक पूर्णिमा,देव दीपावली पर केलो नदी में दीप दान। अलग अलग घाटों पर दीप दान करने श्रद्धालुओं की कतार

by P. R. Rajak
0 comment

Raigarh News: आज कार्तिक पूर्णिमा देव दीपावली के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने पवित्र नदी और सरोवर में स्नान कर दीप दान किया। रायगढ़ में केलो के अलग-अलग घाटों पर स्नान एवं दीप दान करने श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान शिव और विष्णु की पूजा का विधान है।

शहर में कार्तिक पूर्णिमा पर मंदिरों और देवालयों में विशेष पूजा अर्चना के साथ संकीर्तन का आयोजन किया गया।कल शाम से भोर तक भजन कीर्तन के की गूंज रही। साथ ही भोर से सूर्योदय तक केलो नदी सहित अन्य जलाशयों में स्नान और दीप दान करने श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शहर के बेलादुला से देकर कयाघाट तक अलग अलग घाटों पर श्रद्धालु स्नान और दीप दान करते नजर आए। कार्तिक पूर्णिमा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह रहा। दीपदान करने बड़ी संख्या में लोग केलो नदी पर पहुंचे थे।

कार्तिक पूर्णिमा,देव दीपावली के अवसर पर दीप दान करने अलग-अलग तरीके अपनाए गए। केलो नदी की धारा में पूजा अर्चना कर दीप को दोना -पत्तलों पर रखकर प्रवाहित किया गया। कुछ श्रद्धालुओं ने दीप दान करने के लिए थर्मोकॉल का उपयोग किया। थर्मोकॉल की नाव बना उस पर दीप रखकर केलो नदी में दीप दान का पुण्य लाभ अर्जित किया।

Related Articles

Leave a Comment