सुकली। बलौदा बाजार जिला के कसडोल ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत सुकली दुर्गा पूजा उत्सव का आयोजन किया गया। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर गांव के बाजार चौक पर पर नव दुर्गा पूजा उत्सव का आयोजन किया गया। जहां नवरात्रि पर ग्रामीणों ने पूरे भक्ति भाव से पूजा अर्चना की।


नव युवा विकास दुर्गा समिति बाजार चौक सुकली में अध्यक्ष जोहीत यादव, उपाध्यक्ष रोहित पटेल, सचिव राम नाथ साहू, समिति व्यवस्थापक निर्मल पटेल एवं सदस्य फंदु यादव, विनय यादव, सम्मे साहू, विश्वनाथ प्रधान ,नरेंद्र कर्ष ,शत्रुघ्न प्रधान, छाबिलाल कर्ष एवं समस्त ग्राम वासी बड़ी संख्या बड़ी उत्साह के दुर्गा पूजा उत्सव में शामिल हुए।
नवरात्रि पर्व के समापन पर साथ दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान में पूरे गाँव में भ्रमण करते हुए भजन मंडली के साथ गायन- वादन करते हुए गांव के तालाब में अन्य स्थानों पर स्थापित सभी प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों में अत्यंत उल्लास देखा गया।